फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कबाड़ी के बड़े राज: कहां से आई 10 करोड़ की संपत्ति, शाकिब नहीं दे पाया जवाब, सोतीगंज में कार्रवाई जारी

Thu, 13 Jan 2022 10:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 13 Jan 2022 10:10 AM IST
विज्ञापन
Meerut News: police seased assets of kabadi shakib
सोतीगंज मेरठ

मेरठ में चोरी-लूट के वाहन काटने वाला शाकिब उर्फ गद्दू सात साल में 10 करोड़ रुपये का मालिक बन गया। पुलिस ने अभी सिर्फ तीन करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। सोतीगंज में चोरी की गाड़ियां काटने के साथ-साथ 2013-2014 में इंजन-चेचिस नंबर बदलने का धंधा बहुत तेजी से चल रहा था। शाकिब ने चोरी की गाड़ियां कटवाना शुरू किया तो इस धंधे को तेजी से बढ़ाता चला गया। वाहनों के अवैध कटान से लेकर बाहरी राज्यों में सप्लाई के मामलों में उसका नाम आता रहा।



करीब सात साल तक शाकिब इस अवैध कारोबार में पूरी तरह सक्रिय रहा। दो साल पहले दिल्ली से डिप्टी कमिश्नर की चोरी हुई एक गाड़ी में पहली बार शाकिब का नाम पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था। उसके नाम के साथ पुलिसकर्मियों के नाम भी जुड़े थे। पुलिस का दावा है कि सात साल में करीब 10 करोड़ की संपति अकेले शाकिब ने अर्जित की है। शाकिब के भाई मोहसिन सहित तीन भाई भी शातिर कबाड़ी हैं।

Meerut News: police seased assets of kabadi shakib
सोतीगंज मेरठ। - फोटो : amar ujala

कहां से आई इतनी संपत्ति, नहीं दे पाया जवाब
शाकिब के पास न कोई खेत की जमीन है और न ही अलग से कोई वैध व्यापार। इसके बावजूद कुछ ही साल में उसने करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटा ली। एक माह पहले ही गैंगस्टर के तहत ब्रह्मपुरी पुलिस ने उसे नोटिस जारी किया था। पुलिस ने पूछा था कि संपत्ति कहां से आई तो शाकिब इसका जवाब नहीं दे पाया था।

Meerut News: police seased assets of kabadi shakib
सोतीगंज मेरठ। - फोटो : amar ujala

अब पुलिस के निशाने पर इकबाल और तसलीम
पुलिस के अगले निशाने पर सोतीगंज का इकबाल और स्मैक माफिया तसलीम है। इन दोनों की 25-25 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति बताई गई है। गैंगस्टर के तहत इसकी इस संपत्ति को जब्त करने के लिए भी लालकुर्ती थाने की पुलिस लगी है। पुलिस का कहना है कि एक सप्ताह में करीब 50 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा सकती है। इसके लिए जरूरी दस्तावेज जुटा लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: police seased assets of kabadi shakib
सोतीगंज। - फोटो : अमर उजाला

गिरोह का सरगना था शाकिब
शाकिब गाड़ियों को चोरी करने, इंजन और चेसिस नंबर बदलने और फिर उनको दूसरे राज्यों में सप्लाई करने वाले गैंग का लीडर था। फिलहाल वह जेल में बंद है। बताया गया है कि वह अधिकांश वाहनों की चोरी कराकर अवैध रूप से उनकी बिक्री करता था।

विज्ञापन
Meerut News: police seased assets of kabadi shakib
सोतीगंज मेरठ। - फोटो : अमर उजाला

डिप्टी कमिश्नर की गाड़ी चोरी के ममाले में आया था शाकिब का नाम
दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर की लग्जरी गाड़ी करीब दो साल पहले चोरी हुई थी। इंजन और चेसिस नंबर बदलकर यह गाड़ी गुजरात में बेच दी गई। इसे बाद में पुलिस ने हापुड़ से बरामद किया। डिप्टी कमिश्नर तत्कालीन एसपी हापुड़ के रिश्तेदार थे। इस प्रकरण में भी शाकिब के गैंग का नाम सामने आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed