रामलीला में अभिनय करने वाले तो काफी हैं, लेकिन शामली का पाठक परिवार रामलीला को समर्पित है। इस परिवार के छह सदस्य रामलीला में मंचन कर रहे हैं। रामलीला में अभिनय करने वाले इस परिवार के अलावा भी जो लोग हैं वे सभी उच्च शिक्षित हैं, लेकिन धार्मिक भाव से अपने किरदार निभा रहे हैं। शामली में हनुमान धाम पर 49 साल से रामलीला महोत्सव का आयोजन होता आया है। इसमें शामली के पंजाबी कालोनी निवासी कथावाचक पंडित हंसराज पाठक के पुत्र दिनेश पाठक रामलीला निर्देशक हैं। 1984 में पहली बार रामलीला महोत्सव पर अभिनय क्षेत्र में सक्रिय हुए थे। आठ साल से श्रीराम, 6 साल तक लक्ष्मण का अभिनय किया।
ग्रेजुएट हैं राम और रावण, कुंभकर्ण हास्य कवि, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं रामलीला के ये 6 किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित दिनेश पाठक के भाई अजय पाठक ने सात साल तक श्रीराम का अभिनय किया। पाठक परिवार से श्रीराम का अभिनय रवि पाठक, लक्ष्मण का अभिनय आशुतोष पाठक, ध्रुव पाठक भरत का अभिनय कर रहे हैं। वह बताते हैं कि श्रीराम व रावण की एक ही राशि तुला है। दोनों का चरित्र अलग अलग है। श्रीराम को चरित्रवान व मर्यादा पुरुषोत्तम होने पर घरो में पूजा जाता है। विद्या का धनी होने के बाद रावण को बुराई का प्रतीक माना गया है। रामलीला ध्वज निकलने के बाद अभिनय करने वाले सदस्य प्याज - लहसुन, फास्ट फूड आदि का त्याग कर देते हैं। एक माह से ज्यादा समय तक जमीन पर सोते हैं और सादगी से जीवन यापन करते हैं।
कुंभकर्ण बने सुनील अरोरा हैं हास्य कवि
कुंभकर्ण का अभिनय करने वाले सुनील अरोरा उर्फ टम्मी ग्रेजुुुुएट हैं। वह फोटोग्राफी का कार्य करते हैं तथा हास्य कवि भी हैं। वह रावण, भरत, शत्रुुघ्न और दशरथ का अभिनय कर चुके हैं। वर्ष 1978 से रामलीला के अभिनय में पहली बार आए। वह बताते हैं कि उनके गुरू सुरेश चंद कौशिक ने उन्हें मुजफ्फरनगर बस अड्डे में होने वाली रामलीला में पहली बार सीता का अभिनय कराया था।
भजन गायक हैं रवि पाठक
श्रीराम का अभिनय करने वाले रवि पाठक ग्रेजुएशन कर चुके हैं और चंडीगढ़ प्राचीन कला केंद्र से संगीत मेें भास्कर की परीक्षा दे रहे हैं। भजन गायक होते हुए पिछले आठ साल से श्रीराम का अभिनय कर रहे हैं। वह सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु व श्रीराम की पूजा करते हैं। उन्हें श्रीराम के सभी डायलॉग व श्रीरामचारित मानस की चौपाई कंठस्थ हैं। तीन साल से लक्ष्मण का अभिनय करने वाले आशुतोष पाठक एमबीए कर रहे हैं। भरत का अभिनय करने वाले ध्रुव पाठक सिल्वर बेल्स स्कूल में कक्षा दस के छात्र हैं।
किसान नरेंद्र सैनी बनते हैं रावण
खेती का कार्य करने वाले नरेंद्र सैनी मौजूदा समय में रामलीला में रावण का अभिनय कर रहे हैं। अंगद- कौशल्या, सुग्रीव, मेघनाद, विश्वामित्र व राजा जनक का रामलीला में अभिनय कर चुके हैं। एमकॉम की पढ़ाई कर चुके नरेंद्र सैनी 15 साल से रामलीला में किरदार निभा रहे हैं। वह बताते हैं कि भले ही खलनायक का अभिनय करते हैं, मगर जीवन सादगी भरा है। वह अपने मित्र योगेश भारद्वाज से प्रेरणा लेकर वर्ष 1977 में पहली बार रामलीला में अभिनय करने आए थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/