सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sustainable use of the Indian Ocean will realise the goal of a developed India.

Meerut News: विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करेगा भारतीय महासागर का सतत उपयोग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Sustainable use of the Indian Ocean will realise the goal of a developed India.
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में भारतीय महासागर क्षेत्र की सामरिक, आर्थिक, पर्यावरणीय और तकनीकी संभावनाओं पर ऑनलाइन विचार-विमर्श आयोजित हुआ। कुलपति संगीता शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। देश-विदेश के विशेषज्ञों ने सहयोग, नवाचार और सतत विकास को भारत की प्रगति का आधार बताया।
Trending Videos


कुलपति संगीता शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय अब केवल शिक्षा तक सीमित नहीं हैं। भारतीय महासागर आर्थिक, पर्यावरणीय और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने अकादमिक संस्थानों, उद्योग और सरकार के समन्वय से समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग पर जोर दिया, जो विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करेगा। प्रफुल तलेरा ने भारतीय महासागर को वैश्विक व्यापार और सुरक्षा का केंद्र बताया। गुलशन रतन ने ब्लू इकोनॉमी की अवधारणा पर प्रकाश डाला। कमांडर अर्नब दास ने जल के भीतर के क्षेत्र पर चर्चा करते हुए समुद्री सुरक्षा और डिजिटल परिवर्तन की अहमियत समझाई। मनोहर राय ने समुद्री जल प्रदूषण पर चिंता जताई। संदीप ने मछुआरा समुदाय की चुनौतियों को उजागर किया। दिलीप परगांवकर ने आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामरिक सुरक्षा के बीच संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉलिमर सामग्री के उपयोग पर प्रकाश डाला
रिसर्च डायरेक्टर बीरपाल सिंह ने समुद्री जल से हाइड्रोजन उत्पादन (जल विखंडन) की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह तकनीक ग्रीन हाइड्रोजन के माध्यम से ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूत कर सकती है। हालांकि, क्लोरीन उत्सर्जन नियंत्रण के लिए अतिरिक्त शोध आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक डीन टेक्नोलॉजी आरके सोनी ने पॉलिमर सामग्री के उपयोग पर प्रकाश डाला। यह सामग्री समुद्री संरचनाओं, जहाज निर्माण और प्रदूषण नियंत्रण में उपयोगी है। कार्यक्रम में प्रो. मृदुल कुमार गुप्ता, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. योगेंद्र गौतम, डॉ. नाजिया तरन्नुम, इंजी. प्रवीण कुमार सहित कई विद्वान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed