{"_id":"69dabac86663efe10905e042","slug":"the-body-of-a-dairy-owner-was-found-lying-in-a-drain-and-was-pulled-out-by-the-police-meerut-news-c-72-1-mct1011-151672-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नाले में पड़ा मिला डेयरी संचालक का शव, पुलिस ने बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नाले में पड़ा मिला डेयरी संचालक का शव, पुलिस ने बाहर निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहिया नगर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के बाहर बने नाले में लगभग 40 वर्षीय डेयरी संचालक जौहरी उर्फ टोनी का शव शनिवार सुबह नाले में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भावनपुर गांव निवासी जीते ने शनिवार को पुलिस को बताया कि उनका भाई जौहरी उर्फ टोनी वर्तमान में मेडिकल थाना क्षेत्र के अशोक विहार में रह रहे थे। परिवार में पत्नी सोनिया और दो बेटी व एक बेटा है। टोनी ने घर में डेयरी खोल रखी है और खाली समय में ई-रिक्शा चलाते थे। भाई के अनुसार शुक्रवार दोपहर सवारी छोड़ने के लिए काजीपुर गांव की ओर गए थे। जब देर शाम तक वापस नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई। उनसे संपर्क भी नहीं हो सका। भाई ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
वहीं शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने गांव के पास बहार नाले में एक शव पड़ा। लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल की मदद स उसके परिवार से संपर्क किया। भाई ने पुलिस को बताया कि जौहरी उर्फ टोनी शुक्रवार की शाम ई-रिक्शा लेकर घर से निकले थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगा हंगामा कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर मामले को शांत कर दिया। पुलिस ने ई-रिक्शा को घटनास्थल के पास बनी निर्माणाधीन बिल्डिंग से बरामद किया। पुलिस ने चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos