फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The mystery surrounding Rajat's death remains unsolved even after nine days.

Meerut News: रजत की मौत की गुत्थी नौ दिन बाद भी नहीं सुलझी

Sat, 01 Aug 2026 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
The mystery surrounding Rajat's death remains unsolved even after nine days.
घर से 23 जुलाई को दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कह कर गया था
विज्ञापन

- पेपला के जंगल में रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। नंगला ताशी गांव निवासी रजत की मौत की गुत्थी नौ दिन बाद भी कंकरखेड़ा थाना पुलिस सुलझा नहीं पाई है। वह 23 जुलाई को दोस्त जय कुमार की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा था। 26 जुलाई को उसका शव जानी क्षेत्र के पेपला गांव के जंगल में रेलवे ट्रेक के पास पड़ा मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी थी।
नंगला ताशी निवासी शुभम ने 26 जुलाई को कंकरखेड़ा थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि उसका बड़ा भाई रजत एक निजी कंपनी में काम करता था। 23 जुलाई को वह माधवपुरम निवासी जय कुमार की जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर दोपहर में घर से गया था। पार्टी में उसके साथ उसके भाई का साला मलियाना निवासी राहुल और उसका दोस्त नितिन भी मौजूद थे। देर रात तक रजत के घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

शुभम ने रजत के मोबाइल पर कॉल की तो फोन नितिन ने उठाया था। दोनों युवकों ने एक घंटे बाद पीड़ित को बताया था कि वह रोहटा रोड पर पेपला गांव के पास है। रजत लघुशंका करने के लिए गया था। मगर उसका पता नहीं चल रहा है। परिजन सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे। दोनों युवक रजत की बाइक की चाबी व उसका मोबाइल देकर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बाद रजत का शव पेपला गांव के जंगल में रेलवे ट्रेक के पास मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पूछताछ के लिएत दोनों युवकों से पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवकों को कागजी कार्रवाई के बाद छोड़ दिया था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। युवकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया जा रहा है।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed