सब्सक्राइब करें

अरमान-काजल हत्याकांड: 350 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल, बनाए गए 15 गवाह, प्रेम-प्रसंग के चलते हुआ था कत्ल

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 02:32 AM IST
सार

पाकबड़ा के बहुचर्चित अरमान-काजल हत्याकांड में पुलिस ने 350 पेज की चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। चार्जशीट में 15 गवाहों के बयान के साथ डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्यों को शामिल किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेमी युगल अरमान और काजल की हत्या काजल के भाइयों सतीश, रिंकू और राजाराम ने पीट-पीटकर की थी।  

विज्ञापन
Arman-Kajal Murder Case: 350-Page Charge Sheet Filed in Court; 15 Witnesses Named
मुरादाबाद में अरमान और काजल की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बहुचर्चित अरमान-काजल हत्याकांड में पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। 350 पेज की इस चार्जशीट में 15 गवाह शामिल किए गए हैं, जबकि डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्य भी चार्जशीट का हिस्सा बनाए गए हैं। उमरी सब्जीपुर गांव निवासी मो. हनीफ के पांच बेटों में तीसरे नंबर के बेटे अरमान (27) और गांव निवासी गनपत सैनी की बेटी काजल (24) के बीच प्रेम संबंध चल रहा था।

Trending Videos
Arman-Kajal Murder Case: 350-Page Charge Sheet Filed in Court; 15 Witnesses Named
अरमान और काजल की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
18 जनवरी 2026 की रात करीब साढ़े नौ बजे अरमान अपनी प्रेमिका काजल से मिलने उसके घर पहुंच गया था। इसी दौरान काजल के तीनों भाई सतीश, रिंकू और राजाराम आ गए थे। तीनों भाइयों ने दोनों को पकड़ लिया था और कमरे में ही पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Arman-Kajal Murder Case: 350-Page Charge Sheet Filed in Court; 15 Witnesses Named
मुरादाबाद में काजल की हत्या - फोटो : अमर उजाला

दोनों के शव बोरी में बंद कर घर से करीब दो किलोमीटर दूर गांगन नदी किनारे ले गए और गड्ढा खोकर दबा दिए थे। तीन दिन तक अरमान अपने घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी बंद था। उधर काजल भी नहीं दिखाई दे रही थी। अरमान के पिता मो. हनीफ ने इसकी जानकारी पाकबड़ा थाने में दी तो पुलिस अलर्ट हुई।

Arman-Kajal Murder Case: 350-Page Charge Sheet Filed in Court; 15 Witnesses Named
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने काजल के तीनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने दोनों की हत्या करने की बात कबूल कर ली थी। तीनों आरोपी जेल में हैं। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड में मजबूत चार्जशीट बनाने के लिए हर एक पहलू पर गहनता से जांच की। लोगों के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन
Arman-Kajal Murder Case: 350-Page Charge Sheet Filed in Court; 15 Witnesses Named
अरमान और काजल की हत्या - फोटो : संवाद

इसके अलावा फोरेंसिक और डिजिटल साक्ष्य भी चार्जशीट का हिस्सा बनाए हैं। करीब 350 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। सीओ हाईवे राजेश कुमार ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में तीन भाई रिंकू, सतीश और राजा राम के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed