सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Asthma patients should wear masks while playing Holi, take care of children

Pilibhit News: मास्क पहनकर होली खेलें अस्थमा के मरीज, बच्चों का रखें ध्यान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Asthma patients should wear masks while playing Holi, take care of children
चिकित्सक डॉ. पंकज राजवंशी।
विज्ञापन
डॉक्टर बोले- सिंथेटिक डाई व अन्य केमिकल वाले गुलाल से सांस लेने में हो सकती है दिक्कत
Trending Videos

पीलीभीत। होली की मस्ती में सेहत का भी ख्याल रखें। होली के रंग बच्चों, युवाओं और बुजुर्ग सभी के चेहरों पर मुस्कान लाते हैं। मगर, केमिकल युक्त रंग और तेज खुशबू वाले गुलाल अस्थमा पीड़ित मरीजों व बुजुर्गों की परेशानी बढ़ा सकते हैं। बच्चों की सेहत का भी खास ख्याल रखने की जरूरत है।
नगरीय पीएचसी पुराना अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पंकज राजवंशी ने बताया कि बाजार में होली पर बिकने वाले कई रंगों में सिंथेटिक डाई, भारी धातुएं व तेज परफ्यूम मिलाया जाता हैं। इनकी खुशबू व महीन कण सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंचकर एलर्जी, खांसी, सीने में जकड़न व सांस फूलने की समस्या बढ़ा सकते हैं। अस्थमा से पीड़ित बुजुर्गों व बच्चों में यह खतरनाक रूप ले लेती है। डॉ. पंकज ने अस्थमा के मरीजों को सलाह देते हुए बताया कि होली खेलते समय मास्क पहनें। सूखे व हर्बल रंगों का प्रयोग करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर रहने की जरूरत है। अस्थमा के मरीज इनहेलर सहित अन्य जरूरी दवाएं साथ रखें। रंग खेलने के बाद तुरंत बाद स्नान कर साफ कपड़े पहनने की भी सलाह दी। इसके अलावा केमिकल युक्त रंग बच्चों की त्वचा पर भी असर डालते हैं। आंखों की सुरक्षा भी बहुत जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed