{"_id":"69a49d5c614a60c0900988c3","slug":"private-buses-hike-fares-for-holi-passengers-are-even-being-allowed-to-travel-in-the-gallery-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-154722-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: निजी बसों में होली पर बढ़ाया किराया, गैलरी तक में बैठाकर भर रहे हैं फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: निजी बसों में होली पर बढ़ाया किराया, गैलरी तक में बैठाकर भर रहे हैं फर्राटा
विज्ञापन
कांता प्रसाद
विज्ञापन
निजी बस के चालक और परिचालक यात्रियों की सुरक्षा से कर रहे खिलवाड़, प्रति यात्री ले रहे अतिरिक्त किराया
पीलीभीत/ जहानाबाद। होली के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसों और ट्रेन में भीड़ होने के कारण धक्का-मुक्की हो रही है। जयपुर से आवागमन करने वाली निजी बसों की हालत ज्यादा खराब है। इन निजी स्लीपर बसों में सीट पर तीन यात्रियों के बजाय चार से पांच यात्रियों को बैठाया जा रहा है। प्रति सवारी 200-300 रुपये अतिरिक्त किराया लिया जा रहा है। अब हाल यह है कि यात्रियों को बस की गैलरी में भी बैठना पड़ रहा है। रविवार को जयपुर से जिला मुख्यालय पहुंचे यात्रियों ने चालक-परिचालकों की मनमानी की कहानी बयां की। इसके अलावा पूरनपुर से भी दिल्ली के लिए रवाना होने वाली निजी बसों का भी यही हाल है।
अमरिया और जहानाबाद से जयपुर के लिए रोजाना दो से तीन स्लीपर बसों का संचालन होता है। नियमों की अनदेखी कर संचालित इन बसों में यात्रियों की सुरक्षा मानकों का भी ध्यान नहीं रखा जाता। 52 से 55 सीटर बस में 70 से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है। इन बसों के परिचालक होली पर्व मनाने घर आ रहे जिले के कामगारों से किराया भी अधिक ले रहे और सही से बैठने की जगह भी नहीं दे रहे। 10 दिन पहले तक जहानाबाद से जयपुर के लिए 500 रुपये किराया लिया जा रहा था। यात्रियों को उनके गंतव्य से पहले ही उतार दिया जा रहा है। अब 200 से 300 रुपये ज्यादा लिए जा रहे हैं। यही हालत पूरनपुर से दिल्ली जाने और आने वाली कुछ स्लीपर बसों का भी है। संवाद
--
टिकट स्लीपर का, बैठाया गैलरी में
जयपुर से आए हैं। परिचालक ने स्लीपर सीट के नाम पर 700 रुपये किराया लिया था। सीट दी नहीं और गैलरी में बैठा दिया। जैसे-तैसे सफर पूरा किया है। स्लीपर सीट पर पांच सवारियों को बैठा रहे हैं। बस वाले मनमानी कर रहे हैं।- ममता
जयपुर से जहानाबाद का 800 रुपये किराया लिया गया। पहले किराया 500 के करीब था। सीट पर यात्री भी अधिक बैठाए गए थे।- कांता प्रसाद
--
फरदिया बोला, उतार दिया जहानाबाद
जयपुर से आए हैं। बस वाले ने 700 रुपये लिए हैं। हमने फरदिया जाने की बात की थी। बस चालक ने जहानाबाद में ही उतार दिया है।- नाजिम
जयपुर से जहानाबाद तक के लिए बस कंडक्टर ने 700 रुपये किराया लिया है। होली पर घर आना है, इसलिए किराया भी बढ़ा दिया है।- रोशनलाल
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन जगहों से 15 बसें दिल्ली, जयपुर के लिए होती हैं संचालित
शहर के असम चौराहा, पूरनपुर, बरखेड़ा से भी करीब 15 बसें दिल्ली, जयपुर के लिए संचालित होती हैं। यात्रियों के अनुसार, इसमें अतिरिक्त रुपये लिए जा रहे हैं। पूरनपुर से दिल्ली का किराया 1100 रुपये लिया जाता है। फिलहाल, इस समय बस परिचालक 1800 रुपये वसूल रहे हैं।
-- -- -- --
स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, सीट के लिए मारामारी
पीलीभीत। रंगों के त्याेहार होली निकट है। दिल्ली, आगरा, कानपुर, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य बड़े शहरों में काम कर रहे लोग त्योहार मनाने घर पहुंचने लगे हैं। ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी है।
रविवार सुबह 11:50 बजे गोरखपुर एक्सप्रेस के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर पहुंचते ही धक्का-मुक्की का माहौल हो गया। यात्री सीट पाने के लिए जनरल कोच की ओर भागने लगे। ट्रेन रुकते ही यात्रियों के उतरने का सिलसिला शुरू हुआ, तो वहीं दूसरी ओर से ट्रेन में सीट पाने के लिए सामान को सिर पर रख दरवाजे से प्रवेश करने का प्रयास दिखा। इसके बाद भी लोगों को सीट नहीं मिल सकी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बसों के संचालन में लापरवाही, नाराज हुए आरएम
पीलीभीत। होली को देखते हुए आरएम दीपक चौधरी ने रविवार को स्थानीय डिपो पहुंचकर निरीक्षण किया। यहां बसों के संचालन में लापरवाही समेत अनेक खामियों को लेकर नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिपो के कार्यों को देखा। कर्मचारियों को दी जा रही ड्यूटी स्लिप में कुछ कमियां मिलने पर उन्होंने संबंधित को फटकार लगाते हुए दिशा-निर्देश दिए। बसों के एवरेज में काफी अंतर मिला। उन्होंने वर्कशॉप पहुंचकर वहां की स्थिति को देखा। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि बरेली से आए अधिकारी ने डिपो का निरीक्षण किया। इसके साथ ही बस संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद
Trending Videos