{"_id":"69a49cfa32c92cc97e0316a2","slug":"report-against-three-people-including-one-named-for-shooting-and-injuring-a-youth-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-154738-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवक को गोली मारकर घायल करने में एक नामजद सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवक को गोली मारकर घायल करने में एक नामजद सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल विकास से ली घटना की जानकारी
पूरनपुर। रंजिशन मोहल्ला हबीबगंज के विकास को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने उसकी मां ओमवती उर्फ भागवती की तहरीर पर कपिल पांडेय और उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ने रविवार को जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली।
शनिवार को विकास अपने दोस्त नितिन के साथ उसकी बहन के मोहम्मदपुर स्थित घर से बाइक पर सवार होकर गांव से वापस लौट रहा था। भगवंतापुर रोड पर धार्मिक स्थल के पास रंजिशन उसकी रोककर पिटाई की गई। भागने पर उस पर जानलेवा हमला कर जांघ में पीछे से गोली मारकर घायल कर दिया गया था। गोली विकास की जांघ के पार हो गई थी। सीएचसी लाए गए घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
रविवार को कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली। रविवार को विकास की मां ओमवती की तहरीर पर पुलिस ने कपिल पांडेय और उसके दो साथियोंं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज कराई रिपोर्ट मेंं कहा कि विकास अपने दोस्त गांव सबलपुर के नितिन मिश्रा के साथ बाइक से गांव मोहम्मदपुर से उसकी बहन के घर से वापस लौट रहा था। रंजिशन पुत्र और उसके दोस्त नितिन को भगवंतापुर रोड पर एक धार्मिक स्थल के समीप घेरकर कपिल पांडेय ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पिटाई की। कोतवाल ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos