सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CNG plant watchman dies after being hit by a vehicle

Pilibhit News: वाहन की चपेट में आए सीएनजी प्लांट के चौकीदार की गई जान

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
CNG plant watchman dies after being hit by a vehicle
विज्ञापन
जहानाबाद। बरेली-हरिद्वार हाईवे पर शनिवार की देर रात तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आकर सीएनजी प्लांट के चौकीदार बरेली जिले की नवाबगंज कोतवाली के चंदुआ गांव निवासी सत्येंद्र कुमार (27) की मौत हो गई।
Trending Videos

हादसा जहानाबाद थाना क्षेत्र में गांव जतीपुर के समीप हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नवाबगंज कोतवाली के गांव चंदुआ में रहने वाला सत्येंद्र कुमार गांव जतीपुर के पास स्थित सीएनजी प्लांट में चौकीदार पद पर नौकरी करता था। शनिवार रात ड्यूटी करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान जतीपुर के पास हाईवे पर सड़क किनारे गन्ना लदा एक ट्रक खड़ा था। ट्रक से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में सत्येंद्र गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भाग गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वाहन की तलाश जारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed