{"_id":"69a49d1b32c4798e980cca57","slug":"two-leopards-enter-a-house-in-bakshpur-creating-panic-in-the-village-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-154732-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बख्शपुर में घर में घुसे दो तेंदुए, गांव में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बख्शपुर में घर में घुसे दो तेंदुए, गांव में दहशत
विज्ञापन
बख्शपुर गांव में चहलकदमी करते दो तेंदुए। स्रोत वीडियो ग्रेब
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर से सटे बख्शपुर गांव में शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर के पास दो तेंदुए देखे गए। जंगल से बाहर निकले यह तेंदुए आबादी में पहुंच गए। एक तेंदुआ ग्रामीण के घर में घुस गया। जानकारी पर ग्रामीण ने शोर मचाकर अन्य लोगों को एकत्र किया। शोर पर तेंदुए खेतों के रास्ते निकल गए। तेंदुओं की चहलकदमी का सीसी कैमरे की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तेंदुओं की चहलकदमी की सूचना पर पुलिस तो पहुंच गई, लेकिन वन विभाग की टीम के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। गांव निवासी महेश मौर्या का घर आबादी के बाहरी हिस्से में बना है। परिजनों के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान कुत्तों के भौंकने की आवाज आई। उठकर देखा तो घर की चहारदीवारी के अंदर एक तेंदुआ चहलकदमी करता नजर आया। कुछ ही देर में दूसरा तेंदुआ भी बाहर चहलकदमी करते देखा गया। इससे परिजनों के होश उड़ गए। शोर मचाने के साथ ही ग्रामीणों को सूचना दी। इस पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र होने लगी। शोर होने पर तेंदुए खेतों की ओर भाग गए। घर के बाहर लगे कैमरों में तेंदुओं की चहलकदमी कैद हो गई।
पुष्टि होने के बाद दहशतजदा ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग के साथ पुलिस को भी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस तो कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गई, लेकिन वन विभाग का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष देखा गया। हालांकि रविवार को तेंदुए की गांव के आसपास मौजूदगी नहीं देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के खेतों में छिपे होने की आशंका है। विभाग को निगरानी कर तेंदुओं को खदेड़ना चाहिए। संवाद
-- -
डीएफओ बोले- टीम को किया अलर्ट, लगाया जाएगा पिंजरा
सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार डीके का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही गांव के बाहर एक पिंजरा भी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को भी जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा। इससे किसी तरह स्थिति न बिगड़े।
-- -- --
Trending Videos