सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crocodile enters residential area, rescue becomes a spectacle

Pilibhit News: आबादी में घुसा मगरमच्छ, रेस्क्यू बना तमाशा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Crocodile enters residential area, rescue becomes a spectacle
विज्ञापन
मगरमच्छ के नजदीक रही भीड़, ग्रामीणों की मदद से किया रेस्क्यू, पैर में रस्सी खोले बिना ही छोड़ दिया गया मगरमच्छ, वीडियो वायरल
Trending Videos


कलीनगर। तहसील क्षेत्र के शारदा डैम की तलहटी में रविवार को एक मगरमच्छ आबादी के निकट पहुंच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम भी पहुंची, लेकिन रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ को पकड़ने से लेकर छोड़ने तक वनकर्मियों की लापरवाही देखने को मिली। पता चलना मुश्किल था कि रेस्क्यू वन विभाग कर्मी कर रहे या ग्रामीण। छोड़ने के दौरान मगरमच्छ के एक पैर में रस्सी बंधी रह गई।
मामला रमनगरा क्षेत्र का है, जहां शारदा डैम की तलहटी में सीपेज नाले से निकलकर एक मगरमच्छ बाहर आ गया। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए जमा हो गए। सूचना पर वन दरोगा आशीष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। आरोप है कि रेस्क्यू के दौरान वन दरोगा दूरी बनाए खड़े रहे और भीड़ को नियंत्रित करने में समय व्यतीत किया। टाइगर ट्रैकर कंधई ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान कई बार मगरमच्छ ने पास खड़े ग्रामीणों की ओर हमला करने की कोशिश की। इससे स्थिति और भी खतरनाक हो गई। काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को कब्जे में लेकर शारदा डैम के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ा गया, लेकिन यहां भी लापरवाही सामने आई। जल्दबाजी में किए गए रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ के एक पैर में बंधी रस्सी नहीं खोली जा सकी और वह रस्सी सहित ही टीम की पकड़ से बाहर हो गया। पैर में रस्सी कसी रहने से मगरमच्छ की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। रेस्क्यू के पूरे घटनाक्रम का वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि पूरे मामले में क्षेत्रीय रेंजर से जानकारी ली जा रही है। यदि रेस्क्यू में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed