सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Aadhaar cards are not being made from 13 out of 16 machines at eight BRCs in the district.

Sambhal News: जिले की आठ बीआरसी पर 16 में से 13 मशीनों से नहीं बन रहे आधारकार्ड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar cards are not being made from 13 out of 16 machines at eight BRCs in the district.
विज्ञापन
बहजोई। जिले भर के आठ ब्लॉक संसाधनों केंद्रों (बीआरसी) केंद्रों पर शासन की ओर से उपलब्ध कराई गईं आधार कार्ड बनाने की 16 मशीनों में से 10 मशीनें बंद हैं। इसका प्रमुख कारण यह है कि इन मशीनों (उपकरणों) को संचालित करने के लिए ऑपरेटर ही तैनात नहीं हैं।
Trending Videos

तीन मशीनों को संचालित करने वाले ऑपरेटरों को जिले में बीआरसी से हटाकर दूसरे स्थानों पर अन्य कार्यों में सहयोग करने की जिम्मेदारी दे दी गई है। अब जिले में सिर्फ तीन बीआरसी पर ही ऑपरेटर की ओर से इन मशीनों के माध्यम से आधार कार्ड जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों शासन की ओर से विद्यार्थियों के आधारकार्ड बनाए जाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में दो मशीनों के हिसाब से जिले के 8 ब्लॉकों के बीआरसी पर 16 मशीनें उपलब्ध कराई गई थीं। इनमें प्रत्येक ब्लॉक पर 2-2 लैपटॉप समेत अन्य उपकरण शामिल हैं।
इसमें शासन की मंशा थी कि परिषदीय विद्यालयों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को आधारकार्ड बनवाने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े और इन विद्यार्थियों व अभिभावकों को संबंधित ब्लॉक के बीआरसी पर ही निशुल्क आधारकार्ड उपलब्ध हो सकें।
बावजूद इसके, जिले भर के बीआरसी को उपलब्ध कराई गईं 13 मशीनों से विद्यार्थियों व अभिभावकों को आधारकार्ड उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इन ब्लॉक क्षेत्र के विद्यार्थियों व अभिभावकों को निजी केंद्रों पर आधारकार्ड बनवाने के लिए रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। आधारकार्ड उपलब्ध न होने वाले बीआरसी की बात करें, तो ब्लॉक असमोली के बीआरसी पर एक मशीन संचालित है और इससे आधारकार्ड बन रहे हैं। एक मशीन बंद है।
संभल में एक मशीन संचालित है, लेकिन ऑपरेटर की ओर से नियमित तौर पर आधारकार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी मशीन बंद है। पंवासा, बहजोई व बनियाखेड़ा में उपलब्ध कराई गईं दो-दो मशीनें ऑपरेटर के अभाव में मशीनें बंद है। वहीं, रजपुरा में एक मशीन बंद है और एक मशीन के ऑपरेटर से दूसरे स्थान पर कार्य करने की जिम्मेदारी दे दी गई है। गुन्नौर में भी यही हाल है। एक मशीन बंद है और दूसरी मशीन के ऑपरेटर से दूसरे स्थान पर कार्य लिया जा रहा है।
----
जुनावई की दो व असमोली की एक मशीन से बन रहे आधारकार्ड

बहजोई। ब्लॉक जुनावई के बीआरसी पर दोनों मशीनें तथा असमोली में एक मशीन संचालित हैं। यहां तैनात ऑपरेटर की ओर से आधारकार्ड बनाकर विद्यार्थियों व अभिभावकों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
आधारकार्ड बनाए जाने के लिए सभी मशीनें संचालित कराए जाने को लेकर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी बीआरसी पर विद्यार्थियों व अभिभावकों को आधारकार्ड उपलब्ध हो सकेंगे।

एमएल पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, जिला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed