सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Goat falls sick in winter... Forest department removes cage

Sambhal News: सर्दी में बकरी हुई बीमार... वन विभाग ने पिंजरा हटाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Goat falls sick in winter... Forest department removes cage
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव सिरसानाल के खेतों में तेंदुए की दहशत बरकरार है। किसान खेतों पर अकेले नहीं जा पा रहे हैं। वन विभाग की टीम ने पिंजरा हटा दिया है, क्योंकि पिंजरे में जो बकरी बांधी गई थी वह सर्दी से बीमार हो गई है। इसलिए अब टीम गश्त कर तेंदुए की तलाश करेगी। फिलहाल ग्रामीणों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
Trending Videos

गांव सिरसानाल के खेतों में मंगलवार को नहर के पानी से फसलाें की सिंचाई के लिए नाली निर्माण का सर्वे टीम कर रही थी। इसी दौरान सरसों की फसल से निकलकर गन्ने के खेत में तेंदुआ जाते हुए दिखाई दिया। मौके से टीम भी लौट गई और किसानों में खलबली मच गई थी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो तेंदुए के होने की पुष्टि हुई। इसके बाद खेत के आसपास कैमरे लगा दिए गए और पिंजरे में बकरी बांध दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन तक बकरी बांधी गई। इसके बाद भी तेंदुए को पकड़ने में सफलता नहीं मिली। वन विभाग के रेंजर उस्मान अली ने बताया कि बकरी सर्दी से बीमार हो गई है। इसलिए बृहस्पतिवार को बकरी भी नहीं बांधी गई और पिंजरा भी हटा दिया गया है। अब टीम गश्त कर तेंदुए की तलाश करेगी। ग्रामीणों से खेतों पर अकेले जाने को मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed