{"_id":"69982c27d4a3cce0390745f0","slug":"laborer-murdered-in-sambhal-worker-struck-on-the-head-with-shovel-by-colleague-accused-in-custody-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में मजदूर की हत्या: साथी ने सिर पर मारा था फावड़ा, काम के दाैरान हुआ था विवाद, हिरासत में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में मजदूर की हत्या: साथी ने सिर पर मारा था फावड़ा, काम के दाैरान हुआ था विवाद, हिरासत में आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई (संभल)।
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 20 Feb 2026 03:11 PM IST
विज्ञापन
सार
जुनावई के मिठनपुर गांव के पास विवाद के बाद एक मजदूर की हत्या कर दी गई। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जुनावई में मजदूर की हत्या
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
जुनावई थाना क्षेत्र के मिठनपुर गांव में फाइबर लाइन डालने के दौरान मजदूर की सिर पर फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई। इससे आसपास काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Trending Videos
शुक्रवार दोपहर को मिठनपुर गांव के पास बांध के निकट बीएसएनएल की फाइबर लाइन डाली जा रही थी। इसमें लगभग दस मजदूर लगे हुए थे। काम के बाद ओमकार (29) निवासी गांव मिसरी, थाना ईसानगर, जनपद लखीमपुर खीरी पेड़ के नीचे बैठकर खाना खा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी बीच राजबहादुर यादव निवासी ग्राम आटा, थाना दादों, जनपद अलीगढ़ वहां पहुंच गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजबहादुर ने पास में रखा फावड़ा उठाया और ओमकार के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से ओमकार मौके पर ही गिर पड़ा।
साथी मजदूरों ने उसे संभालने की कोशिश की लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस को कहना है कि प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद में हत्या की बात सामने आई है।