{"_id":"6997708646ae415d0f01251c","slug":"passengers-are-troubled-by-the-arbitrariness-of-bus-drivers-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127024-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बस चालकों की मनमानी से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बस चालकों की मनमानी से यात्री परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। परिवहन निगम के आदेशों को हवा में उड़ाकर रोडवेज बसों के चालक व परिचालक यात्रियों को परेशान कर रहे हैं। बस स्टैंड से चलकर दूसरे स्टैंड तक जाने वाली बसें यात्रियों को दूर उतार कर निकल जाती हैं। ऐसे में उन्हें लगभग दो किमी का रास्ता या तो पैदल तय करना पड़ता है या फिर ई-रिक्शा में पैसा खर्च करना पड़ता है। इसको लेकर शिकायतें भी की गईं, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
यात्रियों का कहना है कि बदायूं से चंदौसी तक का टिकट लेने के बाद भी चालक बस स्टैंड तक जाने के बजाय शहर के बदायूं चुंगी चौराहे पर सवारियों को उतार देते हैं। इसके बाद या तो वह सीधे मुरादाबाद निकल जाते हैं, या फिर वापस दूसरा फेरा लगाने के लिए यहीं से मुड़ जाते हैं। यात्रियों के बस को स्टैंड तक ले जाने की बात कहने पर चालक-परिचालक झगड़े पर आमादा हो जाते हैं।
खासतौर पर बुजुर्ग, महिलाएं और छात्र-छात्राओं को यहां से शहर में आने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें या बदायूं चुंगी से शहर के आजाद रोड स्थित बस स्टैंड तक जाने के दो किमी तक पैदल चलना पड़ता है, या फिर ई-रिक्शा में पैसा खर्च करना होता है। कुछ ऐसा ही हाल मुरादाबाद से अलीगढ़ व आगरा को जाने वाली रोडवेज बसों का है। इन्हें शहर में लाने के बजाय चालक परिचालक बाइपास से रोकर ही निकाल ले जाते हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी शिकायतों के बावजूद गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। नियमानुसार बस स्टैंड से चलकर दूसरे बस स्टैंड तक जाने वाली बसों को निर्धारित स्थान पर ही रुकना चाहिए, लेकिन नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। यात्रियों ने परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है, ताकि मनमानी पर अंकुश लग सके और यात्रियों को राहत मिल सके।
इस मामले में एआरएम प्रेमसिंह ने कहा है कि चंदौसी बस स्टैंड तक न आकर सवारियों को बदायूं चुंगी पर उतारकर मनमानी करने वाले चालक परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी को भी आदेश दिए जा रहे हैं, कि वह ऐसे चालकों के बारे में जानकारी कर अवगत कराएं जो स्टैंड तक गाड़ी लेकर नहीं जाते।
Trending Videos