{"_id":"699771af7f68fe3162032e7f","slug":"he-murdered-his-wife-for-asking-him-to-dry-clothes-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-132427-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कपड़े सुखाने के लिए कहने पर की थी पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कपड़े सुखाने के लिए कहने पर की थी पत्नी की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी निवासी गौरव ने अपनी पत्नी कविता की हत्या गला दबाकर की थी। आरोपी ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने गौरव और उसके पिता देवेंद्रपाल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। आरोपी गौरव ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी ने कपड़े धोकर छत पर सुखाने के लिए कहा था। यह बात उसे बुरी लगी। बाद में नशे की हालत में छत पर पहुंचकर गला दबा दिया।
असमोली सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को कविता का शव घर की छत पर पड़ा हुआ मिला था। कविता के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई तो पोस्टमार्टम कराया गया था। जिसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। सीओ ने बताया कि आरोपी घटना के बाद गांव में लग रहे मेले में घूमने के लिए चला गया था। जब घर लौटा तो आसपड़ोस के लोग एकत्र थे। आरोपी ने लोगों को गुमराह करने के लिए कहा था कि उसकी पत्नी बेहोश हो जाती है।
मालूम हो गुमसानी निवासी गौरव से दस महीने पहले ही मुरादाबाद के थाना कुंदरकी अंतर्गत गांव जैतिया फिरोजपुर निवासी कविता से शादी हुई थी। कविता की मौत की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि भी हो गई। सीओ ने बताया कि आरोपी गौरव और उसके पिता देवेंद्रपाल सिंह को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos