{"_id":"6a42ce2b9784ff941d04703c","slug":"beaten-by-shopkeeper-for-asking-for-cigarettes-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153017-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सिगरेट के पैसे मांगने पर दुकानदार से मारपीट
Tue, 30 Jun 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नेदुला चौराहे पर सिगरेट के पैसे मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पहले दो युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट की और कुछ देर बाद 15-20 लोगों के साथ पहुंचकर घर में घुसकर लाठी-डंडे, रॉड, ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
बयारा गांव निवासी रामबचन यादव ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि वह नेदुला चौराहे पर गुमटी में ठंडा पानी, गुटखा व अन्य सामान की दुकान चलाते हैं। उनका आरोप है कि रविवार रात करीब 9:15 बजे रोहित यादव एक साथी के साथ दुकान पर आया और सिगरेट ली। पैसे मांगने पर दोनों ने इन्कार कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
शोर सुनकर निकट मैरिज हाल के पास रहने वाले हरिओम कुमार यादव मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों को भगा दिया। कुछ देर बाद जब वह हरिओम यादव के आवास पर थे, तभी रोहित यादव 15-20 साथियों के साथ रॉड, लाठी-डंडा, ईंट और पत्थर लेकर पहुंच गया। आरोपियों ने घर में घुसकर दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उन्हें सिर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।
विज्ञापन
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी रोहित यादव, हैप्पी यादव, रोहन यादव, विवेक यादव, गोलू यादव, सचिन पंडित, विशाल यादव, आलोक समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपी बंजरिया क्षेत्र का निवासी बताए जा रहे हैं।