{"_id":"6a42ceb8c793e1f64701c297","slug":"police-visit-elderly-home-hear-problems-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152981-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वृद्धजनों के घर पहुंची पुलिस, सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वृद्धजनों के घर पहुंची पुलिस, सुनीं समस्याएं
Tue, 30 Jun 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर वृद्धजनों से मुलाकात की। पुलिसकर्मियों ने उनके घर जाकर कुशलक्षेम पूछा और मार्गदर्शन दिया।
टीम ने वृद्धजनों को सरकार की योजनाओं, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों और सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी। वृद्धजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल पर कहा कि इस तरह का संवाद सुरक्षा का एहसास कराने के साथ ही समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों में विश्वास भी बढ़ाता है।
एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग से संवेदनशील संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करना भी है।