{"_id":"6a42ce619e88d2bb47005d61","slug":"modern-mess-for-policemen-launched-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152984-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक मेस का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक मेस का शुभारंभ
Tue, 30 Jun 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। पुलिसकर्मियों के कल्याण और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सोमवार को थाना धनघटा में आधुनिक भोजनालय (मेस) का उद्घाटन एसपी संदीप कुमार मीना ने किया। उद्घाटन के बाद एसपी ने भोजनालय का निरीक्षण कर रसोईघर, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और खाद्यान्न की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने थाना प्रभारी और मेस संचालक को निर्देश दिए कि पुलिसकर्मियों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर सीओ अभयनाथ मिश्र, एसडीएम रविकांत चौबे, दिलीप कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार पांडेय, पीके गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन