{"_id":"69712337b0fc6c707506371d","slug":"a-city-heatwave-action-plan-will-also-be-created-in-shahjahanpur-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-163602-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में भी बनाया जाएगा सिटी हीटवेव एक्शन प्लॉन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में भी बनाया जाएगा सिटी हीटवेव एक्शन प्लॉन
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हीटवेव से बचाव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बैठक में हीटवेव प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। डीएम को समिति का अध्यक्ष और नगर आयुक्त को संयोजक सदस्य नामित किया गया। डीएम ने बताया कि आगरा, लखनऊ और प्रयागराज की तर्ज पर अब शाहजहांपुर में भी सिटी हीट वेव एक्शन प्लॉन तैयार किया जाएगा।
डीएम ने बताया कि एक्शन प्लाॅन का उद्देश्य ग्रीष्म ऋतु में बढ़ते तापमान और लू के दुष्प्रभावों से लोगों को सुरक्षित रखना और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि यह पहल उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव के निर्देशों पर की जा रही है। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप एक ठोस और व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा गया है।
एक्शन प्लाॅन के तहत छायादार स्थलों का विकास, सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था, अस्पतालों में हीट-स्ट्रोक वार्ड की तैयारी, एंबुलेंस सेवाओं की उपलब्धता और जन-जागरूकता अभियानों का संचालन शामिल है।
डीएम ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी निर्देशों के पालन करने पर जोर दिया। कहा कि इसका लक्ष्य ग्रीष्म ऋतु के आगमन से पूर्व जनपद को हीटवेव से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार और सुरक्षित बनाना है। इस दौरान एडीएम एफआर अरविंद कुमार, बीएसए दिव्या गुप्ता आदि अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos