सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A report has been filed against six people, including his brother.

Shahjahanpur News: भाई सहित छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against six people, including his brother.
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव बैनीराजापुर निवासी कुन्नू अवस्थी ने पुत्र को गायब करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका पुत्र लगभग डेढ़ माह से लापता है।
Trending Videos

कुन्नू अवस्थी ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र अनमोल अवस्थी (14) को उनके भाई पंकज अवस्थी ने गोद लिया था। पंकज अवस्थी ने अपनी जमीन बेचकर अनमोल को पुवायां कस्बे के मोहल्ला गढ़ी में बहन गुड्डी देवी के यहां छोड़ दिया था। आरोप लगाया कि लगभग डेढ़ माह पूर्व अनमोल अवस्थी को पंकज अवस्थी, बहन गुड्डी देवी, संजीव तिवारी उर्फ छोटे, शिवा ने एकराय होकर गायब कर दिया। अनमोल को गायब कराने में उनके चचेरे भाई पुवायां के मोहल्ला तकिया निवासी संजीव अवस्थी, राजीव अवस्थी का भी हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संजीव अवस्थी के खिलाफ गवाही दी थी, इस कारण वह रंजिश मानता है। संजीव तिवारी उनको धमकी दे रहा है कि पुत्री को भी गायब करा देंगे। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed