सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   An integrated court building will soon be constructed in Jalalabad.

Shahjahanpur News: जलालाबाद में जल्द बनेगा एकीकृत न्यायालय का भवन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
An integrated court building will soon be constructed in Jalalabad.
जलालाबाद तहसील प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बोलते जिला जज विष्णु कुमार शर्मा। संव
विज्ञापन
जलालाबाद। तहसील प्रांगण में बुधवार की शाम तहसील बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने कहा कि न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जल्द ही यहां नए एकीकृत न्यायालय भवन का निर्माण कराया जाएगा।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे सभी न्यायालय होने से वादकारियों को बहुत सुविधा हो जाएगी। एकीकृत न्यायालय का नया भवन सभी आवश्यक व्यवस्थाओं से लैस होगा। उन्होंने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर चुके हैं। इसलिए वह पेशे से जुड़ी हर बात को बेहतर समझते हैं। अधिवक्ताओं की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन मैथिल के संचालन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में सिविल जज (जूनियर डिवीजन ) अभय कुमार सिंह, एसडीएम प्रभात राय, वरिष्ठ अधिवक्ता परिषद के विनोद चंद्र शर्मा, सादिक अली, अवधेश श्रीवास्तव, भुवनेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
पूर्व में अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि तथा सिविल जज (जूडि) का माला, अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल पाठक ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
---

इन पदाधिकारियों ने ली शपथ

नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल पाठक को वरिष्ठ अधिवक्ता परिषद के सदस्य विनोद शर्मा ने शपथ दिलाई। बाद में अध्यक्ष ने महासचिव अमित परमार, कोषाध्यक्ष राजकुमार कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत सक्सेना, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, संयुक्त सचिव प्रथम हर्षित गुप्ता, संयुक्त सचिव द्वितीय मिथुन गुप्ता सहित 20 पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई। सभी को प्रमाणपत्र दिए गए।

जलालाबाद तहसील प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बोलते जिला जज विष्णु कुमार शर्मा। संव

जलालाबाद तहसील प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बोलते जिला जज विष्णु कुमार शर्मा। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed