{"_id":"697123640d33fc687d0dd7e9","slug":"following-protests-by-teachers-the-education-department-is-on-the-back-foot-the-demonstration-has-been-postponed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-163581-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शिक्षकों के विरोध में बाद बैकफुट पर शिक्षा विभाग, धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शिक्षकों के विरोध में बाद बैकफुट पर शिक्षा विभाग, धरना स्थगित
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीआईसी खेल मैदान पर धरने पर बैठे शिक्षकों से वार्ता करते विधायक व बीएसए दिव्या
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति के आंदोलन के बाद बेसिक शिक्षा विभाग बैकफुट पर आ गया। बुधवार को बीएसए ने धरनास्थल पर आकर ददरौल विधायक अरविंद सिंह की उपस्थिति में दो फरवरी तक समायोजन को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया।
जिले के 271 शिक्षकों का समायोजन व तबादला होने पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी विरोध पर उतर आए। बीएसए कार्यालय पर धरना देने के बाद मंगलवार से तीन ब्लॉकों के शिक्षक धरने पर बैठे। सूची निरस्त करने की मांग पर अड़े शिक्षक संगठन के प्रतिनिधियों की वार्ता बीएसए से विफल हो गई।
इसके बाद राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अंकुर त्रिपाठी, यूटा जिलाध्यक्ष विनीत गंगवार समेत कई शिक्षकों ने क्रमिक अनशन शुरू करते हुए जीआईसी खेल मैदान पर रात गुजारी। शिक्षकों के विरोध के बाद बुधवार को शिक्षा विभाग बैकफुट पर आ गया। शाम चार बजे ददरौल विधायक अरविंद सिंह की उपस्थिति में बीएसए से संयुक्त शिक्षक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की वार्ता हुई।
शिक्षकों ने समायोजन निरस्त करने, विसंगति की निष्पक्ष जांच के लिए समिति बनाने की मांग की। समायोजन व स्थानांतरण प्रक्रिया में वर्तमान लिपिक प्रदीप कुमार की भूमिका संदिग्ध बताई गई।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि दो फरवरी तक जिले में हुए समायोजन को स्थगित कर दिया। जो लोग कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। वे फिर से अपने मूल विद्यालय में लौट आएंगे। आने वाले दिनों में जब भी समायोजन होगा तो पहले ब्लॉक से ब्लॉक में किए जाएंगे। इसके बाद निकटवर्ती विकासखंड में समायोजन करेंगे।
उनकी बात को सुनकर शिक्षकों ने धरना स्थगित कर दिया। शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी कि नियम के अनुसार दूसरी सूची जारी नहीं होने पर दोबारा धरने पर बैठेंगे।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा,अंकुर त्रिपाठी, सरताज अली, श्रेयस चंद्र सक्सेना, हिमांशु दीक्षित, उपेंद्र गुप्ता, देवेश वाजपेयी, अनीस अहमद, नफीस खान, परवेज आलम, रवींद्र पाल प्रजापति, नवेंदु मिश्रा, अश्विनी अवस्थी आदि मौजूद रहे।
--
बीएसए को ज्ञापन दिया
संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक ऋषिकांत पांडेय ने बीएसए से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। इसमें समायोजन को लेकर कई मांगों को उठाया गया। वार्ता में यशपाल सिंह यादव,मगरे लाल, अजय वर्मा, जुबैर आलम आदि शामिल हुए।
Trending Videos