सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Super Giants defeated the Indians by seven wickets.

Shahjahanpur News: सुपर जाॅयंट्स ने इंडियंस को सात विकेट से हराया

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Super Giants defeated the Indians by seven wickets.
पुवायां में पुवायां प्रीमियर लीग  क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर आयोजित निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल) में बुधवार को सुपर जॉयंट्स और इंडियंस के बीच आखिरी लीग मुकाबला हुआ। इस मैच में सुपर जॉयंट्स ने इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया।
Trending Videos

इंडियंस के कप्तान मुनव्वर खां ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 18.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक 26 रन का योगदान आसिफ खां ने दिया। इसी टीम के मोइनुद्दीन ने भी 24 रन बनाए। सुपर जाॅयंट्स के लिए अभिषेक ने तीन विकेट लिए, जबकि दीपक, ऋतुराज और अशर खां ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में सुपर जाॅयंट्स की टीम ने 9.2 ओवर में मात्र तीन विकेट खोकर 102 रन बना लिए और सात विकेट से मैच जीत लिया। इसमें कप्तान अशर खां ने 48 और आसिफ अली ने 27 रन का योगदान दिया। इंडियंस के लिए अंकित ने दो और लकी ने एक विकेट लिया।
अंत में शानदार प्रदर्शन करने वाले कप्तान अशर खां को एनपीएल के चेयरमैन नदीम खां ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। चेयरमैन ने बताया कि 24 जनवरी से क्वार्टर फाइनल और उसके बाद आगे के मैच खेले जाएंगे।
--
अंशु के प्रदर्शन से गीता सिटी की टीम ने जीता मैच
पुवायां। पुवायां के सूर बाबा मैदान पर खेले जा रहे पुवायां प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को गीता सिटी इलेवन पुवायां और निहाल इलेवन बंडा के बीच मैच खेला गया। गीता सिटी की टीम अंशु के प्रदर्शन से 26 रन से विजेता रही।
निहाल इलेवन के कप्तान निहाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी गीता सिटी की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए। चिंटू ने 50, दीपू ने 38 और अंशु ने 34 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी निहाल इलेवन की टीम 15 ओवर में 154 रन बनाकर आलआउट हाे गई। सचिन ने 44 और प्रशांत ने 28 रन बनाए। अंशु ने तीन विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
आज के मैच में अंपायरिंग सुमित दीक्षित और हर्षित सिंह ने की। कमेंटरी अंग्रेश सिंह, स्कोरिंग राजवंश ने की। बृहस्पतिवार को अंकित इलेवन पुवायां और चठिया इलेवन चठिया के बीच मैच दिन में एक बजे से होगा। संवाद
--
नरेंद्र की गेंदबाजी और बल्लेबाजी से पुलिस क्लब ने जीता मैच
शाहजहांपुर। स्व.सूरज कांति मेमोरियल क्रिकेट लीग में पुलिस क्लब ने झंडा क्लब को 74 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पुलिस की टीम के नरेंद्र ने बल्लेबाजी व गेंदबाजी से प्रभावित किया।
जीएफ कॉलेज के मैदान पर पुलिस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवरों में सभी विकेट खोकर 189 रन बनाए। नरेंद्र ने 32, विशाल ने 31 रन बनाए। झंडा क्लब के सत्यम तिवारी ने तीन, गुरुदेव व अभिनव ने दो-दो विकेट लिए। झंडा क्लब की टीम 114 रन बनाकर आउट हो गई। अमन ने 33, आयुष ने 24 रन बनाए।
पुलिस क्लब के गेंदबाज नरेंद्र और अभिषेक ने तीन-तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच नरेंद्र रहे। उन्हें टूर्नामेंट आयोजक अभय सिंह गुर्जर ने पुरस्कृत किया। मैच के अंपायर मयंक शर्मा और अनुज यादव रहे। स्कोरिंग सनी व कमेंट्री पंकज छापू ने की। संवाद
--

वॉरियर्स ने अनुज की गेंदबाजी व बल्लेबाजी के दम पर जीता मैच
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में कैंट मैदान पर कारगिल शहीद विक्रम बतरा मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई। उद्घाटन मैच में शाहजहांपुर वॉरियर्स ने कुमाऊं रेजीमेंट आर्मी को पांच विकेट से हरा दिया।

टॉस जीतकर कुमाऊं रेजीमेंट आर्मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 80 रन बनाए। रविंद्र चंद्र ने 14, कार्की ने 10 रन बनाए। गेंदबाज अनुज गुप्ता ने चार व इंजमाम ने तीन विकेट हासिल किए। शाहजहांपुर वॉरियर्स की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। अनुज गुप्ता ने 48 व सत्येंद्र मिश्रा ने 15 रन बनाए। कुमाऊं रेजीमेंट के गेंदबाज कार्की ने दो विकेट प्राप्त किए। मैन ऑफ द मैच अनुज गुप्ता रहे। अंपायर रिजवान, मयूर खन्ना व फरीद खान थे। संवाद

पुवायां में पुवायां प्रीमियर लीग  क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद

पुवायां में पुवायां प्रीमियर लीग  क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed