सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The police apprehended the young man and woman who had run away from home.

Shahjahanpur News: घर छोड़कर भागे युवक-युवती को पुलिस ने पकड़ा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The police apprehended the young man and woman who had run away from home.
विज्ञापन
बंडा। प्रेम प्रसंग में तीन दिन पहले घर से निकले युवक और युवती को पुलिस ने बुधवार को सुबह कस्बे के साप्ताहिक बाजार के पास सुनसान स्थान से पकड़ लिया। पुलिस दोनों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है, लेकिन परिजनों के समझाने पर भी युवती घर लौटने के बजाय प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई है।
Trending Videos

दोनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वह आसपास के गांवों के रहने वाले हैं और उनमें गत तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक गैर बिरादरी का होने के कारण युवती के घरवाले उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं। तीन दिन पहले दोनों आपस में सलाह कर घर से निकल गए। बुधवार को सुबह साप्ताहिक बाजार के आसपास रहने वालों ने उन्हें सुनसान जगह पर बात करते देख पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाए जाने की सूचना पाकर उनके परिजन भी पहुंच गए। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि दोनों बालिग हैं। युवती को बयान के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष भेजा जा रहा है। बयान के आधार पर युवती जहां जाना चाहेगी, उसे वहां भेज दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed