सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The power lines were left connected to the transformer, resulting in an electric shock... A case has been registered after the farmer's death.

Shahjahanpur News: ट्रांसफॉर्मर से तार जोड़कर छोड़ा था करंट...किसान की मौत होने पर प्राथमिकी दर्ज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The power lines were left connected to the transformer, resulting in an electric shock... A case has been registered after the farmer's death.
विज्ञापन
कांट। हसनपुर रसकूपा गांव में सोमवार की शाम खेत पर फसल की रखवाली के दौरान पास के खेत में लगे तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर अंकित की मौत होने के मामले में पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सामने आया है कि आरोपी ने सीधा ट्रांसफॉर्मर से तार के माध्यम से बाड़ पर करंट छोड़ दिया था।
Trending Videos

अंकित की पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सोमवार की शाम करीब चार बजे पति अंकित पशुओं से फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गए थे। उनके खेत के पास में गांव के रामकुमार का खेत है। आरोप है कि रामकुमार ने अपने खेत के चारों तरफ कंटीले तार लगाकर उनमें ट्रांसफॉर्मर से सीधे बिजली का तार जोड़कर उसमें करंट प्रवाहित कर दिया। खेत पर लगे तार में आ रहे करंट की चपेट में आकर उनके पति की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed