सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The students took note of the helpline numbers.

Shahjahanpur News: छात्राओं ने ली हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
The students took note of the helpline numbers.
शाहजहांपुर में बुधवार को महिला थाने का भ्रमण करतीं  हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज की छात्राएं। - फोटो : लहरपुर का प्राचीन शिवाला।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को महिला थाने का भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस के कार्य करने का तरीका नजदीक से देखा। छात्राओं को 112 समेत कई हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
Trending Videos

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत प्रधानाचार्य ब्यूटी के साथ छात्राएं दिन में करीब एक बजे महिला थाने में पहुंचीं। यहां टीएसआई विनय पांडेय ने उन्हें पुलिस के काम करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को हेल्पडेस्क पर लेकर गए। बताया कि यहां पर प्रार्थना पत्र देने पर संंबंधित उपनिरीक्षक दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग करते हैं। उनके बीच हल नहीं निकलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को रिपोर्ट दर्ज करने की जानकारी भी दी गई। वॉकी-टॉकी, मालखाना और थाना प्रभारी का कक्ष और शिशु केंद्र भी छात्राओं ने देखा। इस बीच टीएसआई ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कहा कि कोई परेशान करे तो डायल 112 पर कॉल करें। बालिकाओं की मदद के लिए प्रत्येक थाने पर हेल्पडेस्क बनाई गई है। यहां पर प्रार्थना पत्र आने पर तुरंत ही मदद की जाती है। उन्होंने छात्राओं को यातायात नियम भी बताए। कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें, साथ ही चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं।
इस बीच छात्राओं ने कहा कि पहली बार थाने आए हैं, यह एक अलग ही अनुभव है। इस मौके पर उपनिरीक्षक यतेंद्र सिंह, अंजुम उस्मानी, सबा नाज भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed