सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thousands of rupees stolen from a house in Mill Colony.

Shahjahanpur News: मिल काॅलोनी के आवास से हजारों की नकदी चोरी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees stolen from a house in Mill Colony.
विज्ञापन
तिलहर। किसान सहकारी चीनी मिल कॉलोनी में मंगलवार की शाम एक आवास का गेट तोड़ कर वहां से हजारों की नकदी चोरी कर ली गई। मौके पर मिले सामान से शक की सुई एक मिल कर्मी पर घूमने से मिल कर्मचारियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
Trending Videos

कॉलोनी निवासी विकास बाबू शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह चीनी मिल में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे वह अपने आवास पर पहुंचे। ताला खोला तो आवास का मुख्य गेट अंदर से बंद मिला। इस पर उन्होंने आसपास के लाेगों को बुलाकर अंदर चोर होने की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल की सुरक्षा टीम ने बंद मुख्यद्वार को तोड़कर अंदर देखा, तो पता चला कि चोर आवास के पीछे लगे लोहे के गेट की सांकल तोड़ कर भाग चुका है। घर के अंदर अलमारी खुली हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करने के लिए रखे 35,650 रुपये और पत्नी के कुंडल बनवाने के लिए रखे 20 हजार रुपये गायब मिले।
मिल की सुरक्षा टीम द्वारा मौके पर जांच करने के दौरान एक जैकेट, सांकल, बेलचा और कंप्यूटर से संबंधित कुछ सामान मिला। सुरक्षा टीम ने जैकेट समेत अन्य सामान पहचान कर मिल में कार्यरत एक कैजुअल कर्मचारी का बताया।
इस बीच, जानकारी पाकर पुलिस भी मिल काॅलोनी पहुंच गई। मिल कर्मचारियों ने आरोपी मिल कर्मी को वहीं पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed