सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   3489 cases settled in National Lok Adalat

Shravasti News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 3489 मामले

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 15 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
3489 cases settled in National Lok Adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत में वि​भिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करते जिला जज राकेश धर दुबे। स्रोत
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को न्यायालय परिसर व डीएम कोर्ट व उनके अधीनस्थ न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष राकेश धर दुबे की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में 3489 से अधिक मामलों का निस्तारण किया गया। जिला जज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर लोक अदालत की शुरुआत की।
Trending Videos





जनपद न्यायाधीश राकेश धर दुबे ने दो आपराधिक मामलों का निस्तारण कर 3500 रुपये जमा करवाए। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय आनंद कुमार प्रथम ने वैवाहिक और भरण-पोषण से संबंधित 29 मामलों का निपटारा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित कुमार प्रजापति ने बिजली बिल के 43 मामलों सहित कुल 65 वाद निपटाए और 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत कुमार यादव ने यातायात चालान, छोटे अपराधों और पुलिस चालान से जुड़े 486 मामलों का निस्तारण कर 23,250 रुपये वसूल किए।

सिविल जज प्रवर खंड अनुप्रिया ने 121 और गौरव द्विवेदी ने 103 मामलों का निपटारा किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार साहनी ने 201 और ग्राम न्यायालय इकौना ने 112 छोटे अपराधों से संबंधित मामले निपटाए। स्थायी लोक अदालत ने चार मामलों का निस्तारण कर 6,55,026 रुपये का समझौता कराया।





राजस्व और बैंक संबंधी मामलों का निपटारा

कलेक्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न राजस्व न्यायालयों ने 1738 राजस्व मामलों सहित कुल 2307 मामले निपटाए। इनमें 256847 रुपये की वसूली की गई। बैंक रिकवरी से संबंधित 85 मामलों में 24,13,500 रुपये पर समझौता हुआ। बिजली से जुड़े 67 मामलों में 5,35,000 रुपये वसूल किए गए। पुलिस यातायात कार्यालय ने भी 56 चालानी मामलों का निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed