सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   4766 forms filled on special booth day

Shravasti News: विशेष बूथ दिवस पर भरे गए 4766 फाॅर्म

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 24 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
4766 forms filled on special booth day
विज्ञापन
श्रावस्ती। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तहत रविवार को विशेष बूथ दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने कुल 4766 विभिन्न फाॅर्मों को भरा।
Trending Videos


डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र मतदाताओं से फाॅर्म-6 भरवाए जा रहे हैं। वहीं, मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं के नाम, आयु, फोटो आदि की त्रुटि को दुरुस्त कराने के लिए फाॅर्म-8 भरवाए जा रहे हैं।

विशेष बूथ दिवस पर विधानसभा क्षेत्र 289- भिनगा में फाॅर्म-6 के 1980, फाॅर्म-7 के 46, फाॅर्म-8 के 275 फाॅर्म जमा हुए हैं। वहीं 290-श्रावस्ती में फाॅर्म-6 के 2080, फाॅर्म-7 के 95, फाॅर्म-8 के 290 फाॅर्म जमा हुए। इसी तरह से फाॅर्म-6 के कुल 4060 फाॅर्म, फाॅर्म-7 के कुल 141 तथा फाॅर्म-8 के कुल 565 फाॅर्म जमा हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed