सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Women were made aware in the camp

Shravasti News: शिविर में महिलाओं को किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 24 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Women were made aware in the camp
विज्ञापन
कटरा। इकौना क्षेत्र के ग्राम कटरा के पंचायत भवन सभागार में सोमवार को वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम प्रधान छांगुर प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया। इसमें वित्तीय साक्षरता सलाहकार रमन प्रसाद ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जागरूक किया।
Trending Videos


इस दौरान वित्तीय साक्षरता सलाहकार ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए लड़की का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इस योजना में खाता किसी भी डाकघर या बैंक में खोला जा सकता है। लड़की के जन्म दिवस से लेकर उसकी 10 वर्ष की आयु पूरी होने तक खाता खुलवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन बैंक के कटरा शाखा प्रबंधक अंकित मौर्य ने बताया कि खाते की निजी जानकारियां किसी के साथ साझा न करें। इसी तरह से सावधानियां अपनाकर साइबर धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। इस मौके पर गीता, लाजवंती, लक्ष्मी, सरला, ज्योति सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed