{"_id":"699ca645d302a43f4600807b","slug":"water-tank-lying-unfinished-for-three-years-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118241-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: तीन साल से अधूरी पड़ी पानी टंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: तीन साल से अधूरी पड़ी पानी टंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
मुरावनपुरवा में बनी पानी टंकी।- संवाद
विज्ञापन
इकौना। जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्राम पंचायतों में बनाई जा रही पानी की टंकियां सालों से अधूरी पड़ी है। सरकार ग्रामीणों को पानी मुहैय्या करवाने के लिए पानी की टंकियाें पर करोड़ों खर्च कर रही है। लेकिन लापरवाही के कारण सालों से निर्माण अटका हुआ है। वहीं जिन टंकियों का निर्माण पूरा हो चुका है उसका संचालन शुरू नहीं हुआ है।
ग्राम पंचायत बेदौरान मशरिक की मजरा मुरावनपुरवा में पानी की टंकी का निर्माण पूरा हो चुका है। लेकिन लोगों के घरों तक आपूर्ति के लिए नल लगाने का काम अधूरा पड़ा है। प्रधान प्रतिनिधि दिलीप द्विवेदी ने बताया कि तीन सालों से बस काम चल रहा है। ग्रामीणों के घरों तक पानी की आपूर्ति कब शुरू होगी इस बारे में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्राम पंचायत चैनपुर वीरान में तीन साल पहले पानी की टंकी का निर्माण शुरू किया गया था। दो करोड़ से अधिक की लागत से बन रही पानी की टंकी अब भी अधूरी है। हाल यह है कि टंकी के सिर्फ पिलर ही बन सके हैं। गांव निवासी सुहैल खान ने बताया की तीन सालों से निर्माण अधूरा पड़ा है और अब उम्मीद भी टूटने लगी है।
-- -- -- -- --
पानी की टंकियों के निर्माण संबंधी जांच करवाई जाएगी। अगर किसी स्तर पर लापरवाही मिलती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पीयूष जायसवाल, एसडीएम
Trending Videos