{"_id":"699ca78d6c8a72c02007ced7","slug":"teachers-protested-by-tying-black-bands-on-their-arms-shravasti-news-c-104-1-srv1004-118250-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बांह में काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बांह में काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। टीईटी की अनिवार्यता को लेकर परिषदीय शिक्षक ने सोमवार को बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने बताया कि शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता को थोपा जा रहा है। शिक्षक तीन दिनों तक अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे।
यदि कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकलता है तो 26 फरवरी को शिक्षक बीएसए कार्यालय पर धरना करेंगे। साथ ही कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर डीएम को ज्ञापन देंगे। फिर भी मांग पूरी न हुई तो मार्च के तीसरे सप्ताह में नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली की जाएगी।
Trending Videos