सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   515 families received the gift of drinking water.

Shravasti News: 515 परिवारों को मिला पेयजल का तोहफा

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 24 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
515 families received the gift of drinking water.
विज्ञापन
कटरा। जल जीवन मिशन योजना के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत बेलकर में पाइपलाइन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्रावस्ती राम फेरन पांडेय ने शिलापट्ट का अनावरण किया।
Trending Videos


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि योजना क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके माध्यम से अब प्रत्येक घर तक स्वच्छ व पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। सरकार की प्राथमिकता है कि हर घर तक पेयजल उपलब्ध कराया जाए, इससे ग्रामीणों को जल जनित बीमारियों से राहत मिले और जीवन स्तर में सुधार हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद जल निगम ग्रामीण के मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि योजना के तहत लगभग 2.64 करोड़ की लागत से 9.378 किमी पाइपलाइन बिछाई गई है। इसका सीधा लाभ 515 परिवारों को मिलेगा।

योजना के तहत मोटर पंप और आधुनिक जल शुद्धिकरण व्यवस्था की स्थापना की गई है। कार्यक्रम में एक्सईएन मोहम्मद इमरान, इंद्रजीत, विवेक, कुलदीप पाठक, अनुराग गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed