{"_id":"6993736f10412247190003b0","slug":"health-worker-accused-of-extortion-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118046-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: स्वास्थ्य कर्मी पर वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: स्वास्थ्य कर्मी पर वसूली का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में दो महिलाएं एक युवक को रुपये देती दिख रही हैं। वहीं, संबंधित युवक कुछ कागज तैयार कर रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि वीडियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला का है।
वहीं, वीडियो में दिखने वाला युवक स्वास्थ्य कर्मी है और महिलाएं गर्भवती महिला की तीमारदार हैं। महिला की जांच व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर रुपये वसूले जाने का आरोप है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है।
वायल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि सीएचसी पर आने वाली गर्भवती महिलाओं से बीएसटी व अन्य जांच के नाम पर धन लिया गया है जबकि ये सेवाएं सरकारी योजना के तहत निशुल्क हैं।
वीडियो को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी ने आरोप लगाते हुए बताया कि सीएचसी पर बीते कई महीनों से धन उगाही की जा रही है। इसके साथ ही सीएचसी आने वाले लोगों को कमीशन के चक्कर में बाहर की दवाएं भी लिखी जा रही हैं। इसपर उन्होंने शासन व प्रशासन को पत्र लिखकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos