{"_id":"699376382c8ac1d3960917dd","slug":"married-womans-body-found-hanging-under-suspicious-circumstances-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118067-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरंट बाजार। ग्राम पंचायत पटपरगंज के मजरा मुलायमपुरवा निवासी रुकसार (25) का शव सोमवार दोपहर उनके कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि पहली पत्नी के बच्चे न होने पर नफीस ने रुकसार से शादी की थी। रुकसार से एक बेटी है। दो दिन पहले नफीस अपनी पहली पत्नी के साथ मुंबई चला गया और रुकसार को साथ नहीं ले गया। रुकसार इसी बात को लेकर नाराज थी।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि रुकसार ने पति से नाराज होकर कमरे में फांसी लगा ली। नायब तहसीलदार अमरीश सिंह, सीओ भिनगा सतीश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच की। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
Trending Videos