{"_id":"69b5b285efea8db36e0e340d","slug":"wood-stoves-are-being-used-in-homes-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118685-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: घरों में जलने लगे लकड़ी के चूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: घरों में जलने लगे लकड़ी के चूल्हे
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
गिलौला स्थित गैस एजेंसी पर केवाईसी व बुकिंग के लिए पहुंचे लोग। -संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना/गिलौला। तराई में भी रसोई गैस संकट गहराने लगा है। अब घरों में लकड़ी का चूल्हा जलाने की नौबत आ गई है। लोग एक-एक सिलिंडर के लिए घंटों लाइन में लग रहे हैं और ओटीपी के चलते उन्हें खाली हाथ वापस जाना पड़ रहा है। शनिवार को भी जिले की विभिन्न एजेंसियों पर भारी भीड़ उमड़ी और जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान हजारों लोगों को बिना सिलिंडर के ही घर लौट जाना पड़ा।
सिलिंडर की कालाबजारी का आरोप
इकौना स्थित अभिषेक गैस एजेंसी पर शनिवार को भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने जमकर धक्का-मुक्की की और हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने एजेंसी संचालक पर सिलिंडर की कालाबाजारी का भी आरोप लगाया। व्यापारी मनोज कुमार गुप्ता व महेंद्र प्रताप पांडेय ने आरोप लगाया कि होटलों को 1500 से 2000 रुपये में सिलिंडर दिए जा रहे हैं। मैनेजर सुनील शुक्ला ने बताया कि 342 सिलिंडर आए हैं, जिन्हें बांटा जा रहा है। शनिवार को 900 से अधिक लोगों ने बुकिंग करवाई है।
बुकिंग कर दी खारिज, काटा हंगामा
गिलौला स्थित वत्स गैस एजेंसी पर उपभोक्ता अवनीश व शांति देवी शनिवार को सिलिंडर लेने पहुंचीं। दोनों ने ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी। एजेंसी पहुंचने पर बताया गया कि उनकी बुकिंग खारिज हो गई है। यह सुनकर दोनों ने जमकर हंगामा काटा। एजेंसी संचालक द्वारा दूसरा सिलिंडर देने के आश्वासन पर दोनों माने। मैनेजर विजय कुमार ने बताया कि उनके पास 48 घरेलू व छह कामर्शियल सिलिंडर बचे हैं।
चार दिन से नहीं मिला सिलिंडर
गिलौला कस्बा निवासी भाग्यवंती जायसवाल शनिवार को लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाती दिखीं। उन्होंने बताया कि चार दिन से गैस सिलिंडर के लिए एजेंसी जा रही हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है। गैस एजेंसी पर ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए कहा जाता है, लेकिन बुकिंग हो ही नहीं रही है। घर की बेटियां व बहू लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना नहीं जानती हैं, इसलिए मुझे ही बनाना पड़ रहा है।
-- -- --
सिलिंडर की आपूर्ति बराबर हो रही है, जिले में सिलिंडर की कमी नहीं है। बुकिंग के बाद ही दिया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि आवश्यकता अनुसार की सिलिंडर लें। अगर कहीं भी सिलिंडर की कालाबाजारी की गई, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-दीपक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
Trending Videos