{"_id":"62532a9b806c775d727c7f51","slug":"devotees-celebrates-ramnavmi-performed-pooja-hawan-and-aarti-sitapur-news-lko6255418110","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु श्रीराम के जन्म लेते ही जयकरों से गूंज उठे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु श्रीराम के जन्म लेते ही जयकरों से गूंज उठे मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सुबह 11.30 बजने के बाद ही राममंदिरों में भक्तों का जुटना शुरू हुआ। रामजन्म की तैयारियों के बीच जैसे ही दोपहर 12 बजे भगवान राम का जन्म हुआ। हर तरफ जय श्रीराम, जय श्रीराम का जयघोष गूंज उठा। शंख, घड़ियाल की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शहर के आर्यनगर स्थित रामजानकी मंदिर में दोपहर के समय श्रद्धालुओं की काफी भीड़ नजर आई। रामजन्म के बाद भक्तों ने भगवान राम के चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लिया।
नैमिषारण्य संवाद के अनुसार नैमिषारण्य के मठ मंदिरों में रामनवमी का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। दोपहर भर तीर्थ के मंदिरो में शंख, घंटा की ध्वनि गूंजने लगी। तीर्थ स्थित रामजानकी मंदिर में राम उत्सव में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बड़े ही धूमधाम से भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। पौराणिक हनुमान गढ़ी मंदिर में महंत बजरंग दास व पवन दास के सानिध्य में दक्षिणेश्वर हनुमान और श्रीराम दरबार का बड़े ही मनमोहक ढंग से महाश्रृंगार हुआ।
महाश्रृंगार के बाद राम दरबार और हनुमान जी का वैदिक मंत्रोच्चार और स्तुतियों के साथ पूजन किया गया। फिर श्रीराम दरबार का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। सिद्वेश्वर मंदिर व मनु सतरूपा मंदिर आदि मंदिरों में रामनवमी मनाई गई। पूरे दिन मंदिरों में रामायण, श्रीराम स्तुति, सुंदरकांड पाठ आदि धार्मिक क्रियाकलापों व भोग भंडारों का दौर चलता रहा।
लहरपुर संवाद के अनुसार नगर के मोहल्ला बेहटी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, श्रीराधा कृष्ण मंदिर, छन्नूलाल द्वारका प्रसाद मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती में प्रतिभाग किया और प्रसाद ग्रहण किया। नगर के श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के जन्म के अवसर पर मंदिर को भव्य व आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रीराम जन्म के अवसर पर भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी... का पाठ किया गया। महमूदाबाद संवाद के अनुसार रामनवमी के दिन श्री रामजानकी मंदिर, हनुमान मंदिर स्थित श्री राम मंदिर, श्री संकटा देवी मंदिर में रामनवमी पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
तंबौर संवाद के अनुसार कस्बे के रामजानकी मंदिर पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया गया। दोपहर में जन्मोत्सव को मनाते हुए घंटा घड़ियाल व शंख की आवाज गुंजायमान हुई। लोगों ने भगवान के प्रकट होते ही प्रार्थना व स्तुति कर लोक कल्याण की कामना की। महंत रामचंद्र दास ने आए हुए सभी को प्रसाद वितरित किया। सीतापुर मानस मेला समिति ने रामनवमी के अवसर पर गोपालघाट स्थित महंत गोपालदास आश्रम में श्रीराम अवतरण समारोह का आयोजन किया।
सुबह के समय सुंदरकांड का पाठ किया गया। दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम के जन्म दिवस पर विशेष पूजा किया। महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। विश्वम्भर दयाल तिवारी, शिव बालक त्रिवेदी, कमलेश पांडेय, आकाश राय, रामदत्त मिश्रा, सचिन त्रिपाठी, आयुषी पांडेय, डॉ. वेद प्रकाश त्रिपाठी, सीमा मिश्रा, दिनेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos