सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   MP Chandrashekhar Azad said the UP government is scared and hence is postponing the Panchayat elections.

UP : नगीना सांसद चंद्रशेखर बोले, यूपी सरकार डरी हुई है इसलिए पंचायत चुनाव टाल रही

अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 29 Mar 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
सार

नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यूपी सरकार डरी हुई है इसलिए पंचायत चुनाव टाल रही है। उन्होंने मोदी सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए।

MP Chandrashekhar Azad said the UP government is scared and hence is postponing the Panchayat elections.
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

आजाद समाज पार्टी के मुखिया व नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि ईरान बहादुरी से लड़ रहा है। अपने लोगों की रक्षा कर रहा है, मैं वहां के लोगों को बधाई देता हूं जिस तरह से खड़े हैं वो अपने देश के लिए इसके लिए मैं बधाई देता हूं। आजाद ने कहा कि खामनेई की शहादत को सलाम करता हूं। लखीमपुर में रैली करने के बाद वापस लौटते समय रविवार की शाम शहर के प्रेमनगर में चंद्रशेखर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
Trending Videos


उन्होंने कहा कि भारत में सैन्य अभ्यास में भाग लेकर वापस जा रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका के हमले पर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं, यह उन्हीं से पूछिए। सांसद ने यूजीसी को लेकर कहा कि यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हमारे बच्चों में डर है, हमारी जिम्मेदारी है कि उनकी लड़ाई लड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्त प्रदेश में चल रहे गुंडाराज से जनता निजात चाहती है। बुलडोजर चल रहे हैं, एनकांउटर हो रहे हैं। भाजपा के नेता भी कह रहे कि 90 फीसदी एनकांउटर फेक हैं। मस्जिदें तोड़ी जा रही हैं। आरक्षण खत्म किया जा रहा है। महंगाई ने कमर तोड़ दी है। फेल फॉरेन पॉलिसी की वजह से सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। सरकार ने निर्दोषों को जेल में डाल दिया है।

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार डरी है इसलिए पंचायत चुनाव नहीं करा रही है। सांसद ने कहा कि हम पिछले छह महीने से 2027 को लेकर कार्यक्रम कर रहे हैं। पहले 18 मंडलों में जनसम्मेलन किए। अब रैली कर रहे हैं, आज आठवीं रैली थी। लखीमपुर में शानदार रैली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed