{"_id":"69a9d4675261a7c692053c5c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-146253-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गिले-शिकवे भूल एक-दूसरे को लगाए रंग-गुलाल, गले मिलकर दी होली की बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गिले-शिकवे भूल एक-दूसरे को लगाए रंग-गुलाल, गले मिलकर दी होली की बधाई
विज्ञापन
फोटो-10- शहर के बड़ा चौराहा पर रंग खेलते लोग। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद में होली का त्योहार हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने सुबह से शाम तक जमकर रंग खेला और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। पुराने गिले-शिकवे दूर कर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। फगुआरों की टोलियों ने परंपरागत गीत गए और मेल-मिलाप की परंपरा निभाई।
बुधवार की सुबह से ही लोग होली के रंग में रंग गए। मोहल्लों में युवकों ने चौराहों और प्रमुख मार्गों पर खूब रंग डाला। सड़कों से गुजरने वाले वाहन सवारों को भी ‘बुरा न मानो होली है’ कहकर रंग दिया गया। लाउडस्पीकरों पर ‘होली खेले रघुबीरा अवध में’ और ‘आज न छोड़ेंगे बस हमजोली’ जैसे फिल्मी व पारंपरिक होली गीत बजते रहे। इन गीतों पर युवा, बच्चे और बुजुर्ग सभी जमकर नाचे। महिलाएं भी रंग खेलने में पीछे नहीं रहीं। बच्चों ने पिचकारियों और गुब्बारों से एक-दूसरे पर रंग की बौछार की।
दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कपड़ा फाड़ होली में जमकर रंग खेला गया। हर गली-चौराहे पर होरियारों की टोलियां नजर आई। ग्रामीण अंचलों में रंगों के साथ फाग गायन का भी दौर चलता रहा। शाम को घरों में जाकर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। गुझिया और नमकीन खाकर होली की बधाई दी और पुराने गिले-शिकवे दूर किए।
हसनगंज और बीघापुर में भी उत्साह
हसनगंज क्षेत्र के मोहान, न्योतनी, झलोतर और नई सराय सहित सभी इलाकों में लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक गीत-संगीत के साथ रंगोत्सव मनाया। नगर पंचायत मोहान में हरिहर बाबा मंदिर से जुलूस निकाला गया जो मुख्य मार्गों से होते हुए मोहान तिराहे पर समाप्त हुआ। झलोतर, नवई और बरौना न्यामतपुर जैसे गांवों में ढोल की थाप पर फाग गीत गूंजते रहे। नगर पंचायत बीघापुर में भी जमकर होली खेली गई और लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर शुभकामनाएं दीं।
फतेहपुर चौरासी व पुरवा में फगुआरों ने बांधा समां
फतेहपुर चौरासी के कठिघरा गांव में ग्रामीणों ने टोली बनाकर फाग गायन किया। प्रधान कुलदीप यादव ने बताया कि होलिका दहन स्थल से सभी लोग ढोलक के साथ फाग गाते हुए प्रत्येक घर गए और दुर्गा मंदिर पर समापन हुआ। पुरवा नगर के कस्टोलवा, पीरजादीगढ़ी, जोतपुर, शीतलगंज, दुर्गापुर, दलीगढ़ी, पश्चिमटोला और राजाबाजार मोहल्लों में भी होली पर्व पर फाग गायन हुआ। ‘राधा चंदा बदन उजियारी’ और ‘महादेव जोगिया बन आयो’ जैसे फाग गीतों पर लोग जमकर झूमे। क्षेत्राधिकारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पुरवा क्षेत्र में होली का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
सफीपुर में निकला फाग जुलूस
सफीपुर कस्बे में बुधवार सुबह मोहल्ला मंगलाबाजार से फाग जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में फाग गीतों के बीच लोगों ने एक-दूसरे पर खूब रंग डाला। चौराहों से गुजरते लोगों को भी होरियारों ने नहीं छोड़ा और उन्हें रंग से सराबोर कर दिया। दोपहर बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।
होली पर गांवों में गूंजे फाग गीत
ग्राम दोस्तीनगर, मवईया, हसनगंज, बीघापुर, सहित जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में होली पर निकली फाग की टोलियों ने ढोलक, मंजीरा और झींका की धुन पर परंपरागत फाग गायन कर समां बांध। टोलियां ने बिना भेदभाव सभी के घरों पर पहुंचकर गायन किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हुए पुराने शिकवे भुलाए। रंगोत्सव के साथ फागोत्सव में सभी को शुभकामनाएं दी गईं।
Trending Videos