{"_id":"69a9d44cda446b9eed04ce11","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-146267-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सड़क हादसों में 18 घायल, गंभीर हालत में नौ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सड़क हादसों में 18 घायल, गंभीर हालत में नौ रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर/नवाबगंज। आसीवन, अजगैन व सोहरामऊ थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में 18 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इनमें नौ लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
आसीवन थाना क्षेत्र के गांव कादिरपुर निवासी विशाल (22), साथी सूरज (22) के साथ औरास निवासी रिश्तेदार के घर जा रहा था। उन्नाव-संडीला मार्ग पर इनायतपुर के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। अन्य घटना में माखी थाना क्षेत्र के गांव मेहरबान खेड़ा निवासी अरुण (20), साथी अजीत (22) व मनीष पाल (23) के साथ अजगैन कोतवाली के गांव बगहरी से बुधवार की रात करीब आठ बजे लौट रहे थे। मुंशीगंज-अजगैन मार्ग पर बीरूगढ़ी के पास बाइक सदर कोतवाली के बेला पुरवा निवासी अनुराग मिश्रा (45) की बाइक से टकरा गई। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस ने घायलों को मियागंज सीएचीस पहुंचाया। प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टर ने विशाल को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ व अरुण, अजीत, मनीष व अनुराग को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सड़क हादसों के 12 घायल पहुंचे सीएचसी, चार रेफर
नवाबगंज। सड़क हादसों में घायल 12 लोग सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी पहुंचे घायलों में बहादुर (35) निवासी नवाबगंज, रामकुमार (57) नवाबगंज, रीना (32) सोहरामऊ, तोसीह खान (23) उन्नाव, सुमित (19) शुक्लागंज, सुरेश (24) उन्नाव, ज्ञान बाबू (28) बिरसिंही मलेथा, बाबू (45) जंगपुर, शिव कुमार (50) नवाबगंज, अनिल कुमार (35) मकूर, अरुण (50) रवनहार शामिल हैं। डॉक्टरों ने रीना, ज्ञानबाबू, बाबू, अरुण को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। (संवाद)
Trending Videos