सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कड़ी सुरक्षा के बीच गंजमुरादाबाद में निकला फाग जुलूस

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-9-गंजमुरादाबाद में पुलिस बल के साथ निकलता फाग जुलूस। संवाद
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। कस्बे में होली का फाग जुलूस इस बार पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान पीएसी के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
Trending Videos

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ला गढ़ी से फाग जुलूस शुरू हुआ। लोग ढोलक मंजीरों की थाप पर फाग गायन करते हुए आगे बढ़े। जुलूस जोगियाना, पड़ियाना, दरगाह शरीफ, मिश्राना, अहिराना होते हुए आनंदी टोला में शाम चार बजे समाप्त हुआ। जुलूस में एसडीएम बृजमोहन शुक्ला, सीओ संतोष सिंह और बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेशचंद्र पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के परिणामस्वरूप इस बार निर्विवाद और बिना अश्लील गानों व गाली-गलौज के फाग जुलूस संपन्न हो गया। खास बात यह है कि दशकों से निकल रहे फाग जुलूस में इस बार नशेबाज दूर रहे। पुलिस की सख्ती से गाली-गलौज भी नहीं हुई। शांतिपूर्वक फाग जुलूस संपन्न हो जाने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि इस बार फाग जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्वक ढंग से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed