सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 19.84 करोड़ से बनेंगे 14 मार्ग, सुगम होगा आवागमन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-4-गोसाईंखेड़ा बाबा राधा नगरी लालाखेड़ा खस्ताहाल संपर्क मार्ग। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद में लंबे समय से खराब 14 प्रमुख मार्गों के निर्माण के लिए शासन ने 19.84 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। इन मार्गों की लंबाई 22.25 किलोमीटर है। जल्द ही निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
Trending Videos

जनपद में कई संपर्क मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त थे। पूर्व में करीब 100 सड़कों का सर्वे किया गया था। इनमें से सबसे खराब हालत वाले 14 मार्गों को प्राथमिकता दी गई। इन मार्गों की पहले भी कई बार मरम्मत कराई गई थी लेकिन वाहनों के लगातार आवागमन से वे फिर से खराब हो गए थे। पीडब्ल्यूडी द्वारा तैयार किए गए 19.84 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। विभाग ने अब मार्ग निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड हरदयाल अहिरवार ने बताया कि 15 दिन में प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद काम शुरू कराया जाएगा और तीन से चार माह में पूरा करने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




करीब 50 हजार आबादी को मिलेगा लाभ

नवनिर्माण में चयनित इन मार्गों की हालत बहुत खराब है। सभी मार्ग गहरे गड्ढों में बदल गए थे। अब इन मार्गों पर डामर की पूरी नई परत बिछाई जाएगी। इससे करीब 50 हजार की आबादी को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। लोगों को इन रास्तों पर आने-जाने में हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे।



प्रमुख मार्ग और लागत

स्वीकृत बजट से शाहपुर से दरसवां होते हुए तालाखेड़ा तक संपर्क मार्ग 2.09 करोड़ रुपये में बनेगा। बछौरा से भादिन संपर्क मार्ग के नवनिर्माण पर 2.02 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एमएचबी मार्ग के किमी चार से बदरहा संपर्क मार्ग के लिए 1.97 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। कुशलीखेड़ा से गोसाईंखेड़ा बाबा राधा नगरी लालाखेड़ा संपर्क मार्ग पर 1.86 करोड़ रुपये लगेंगे। चिलौली से बिलौरा चौराहे तक मार्ग के नवनिर्माण पर 1.78 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed