उन्नाव। सेंट लारेंस स्कूल में खेल निदेशालय ने एथलेटिक्स और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें बालक और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपना दमखम दिखाया। 800 मीटर दौड़ में खुशी और रजनीकांत ने स्वर्ण पदक जीते।
प्रतियोगिता में अंडर-12 वर्ग में 50 मीटर दौड़ और जेवलिन थ्रो शामिल थे। अंडर-18 वर्ग में 12 खेलकूद हुए जिनमें विभिन्न दौड़, वॉक, ऊंची कूद, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो शामिल थे। 400 मीटर दौड़ में खुशी, शीला, उपासना, सौरभ और आर्यन ने पदक हासिल किए। तीन हजार मीटर में सरोज और मीनाक्षी, सौ मीटर में मिथुन और प्रशिष्टि प्रथम रहे। 1500 मीटर में अभिषेक और मीनाक्षी, तथा दो हजार मीटर वॉक में आकाश और शगुन ने पहला स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर में प्रशिष्टि प्रथम और उपासना द्वितीय रहीं।
जिलाधिकारी गौरांग राठी और संयुक्त मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा भी प्रतियोगिता में पहुंचे। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साह बढ़ाया और खुद भी फुटबॉल खेला। फुटबॉल का फाइनल मैच 7 स्टार और 11 स्टार स्टेडियम के बीच हुआ जिसमें 7 स्टार स्टेडियम ने 4-2 से जीत दर्ज की। जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल सहित कई खेल अधिकारी और कोच मौजूद रहे।

फोटो-20-दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए तैयार बालिकाएं। स्रोत: खेल कर्मी।