सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: तीन दिन से लापता ट्रक चालक की हत्या, खेत में मिला शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-27- श्रीकांत उर्फ जंगली (फाइल फोटो)
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। तीन दिन से लापता ट्रक चालक का शव अजगैन क्षेत्र के चमरौली गांव में हाईवे से 100 मीटर दूर खेत में मिला। उसके दोनों हाथ पीछे बंधे थे। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। इससे हत्या कर शव फेंके जाने आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चमरौली गांव निवासी श्रीकांत उर्फ जंगली (30) पुत्र गंगाराम लोध ट्रक चालक था। मां सुंदारा ने बताया कि बेटे ने नौ साल पहले गांव में ही सुखराना से प्रेम विवाह किया था। दो बच्चे यश और वंश हैं। मां के मुताबिक बेटे-बहू में अक्सर विवाद होता था। 16 मार्च को दोनों में विवाद के बाद बेटा श्रीकांत घर से चला गया। इसके बाद नहीं लौटा। बृहस्पतिवार की शाम साले रामपाल की पत्नी शिवरानी ने गांव के ही राजेश से बंटाई पर लिए गए खेत में श्रीकांत का लहूलुहान शव देखकर परिजन और ग्रामीणों को सूचना दी। श्रीकांत के दोनों हाथ पीछे से बंधे होने और शरीर में चोट और खरोंच के निशान से पीटकर हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है।
Trending Videos

श्रीकांत की हत्या की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जिस स्थान पर शव मिला वहां से श्रीकांत के घर की दूसरी महज 500 मीटर और हाईवे 100 मीटर दूर है। हत्या की सूचना पर अजगैन कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह, सीओ पुरवा तेज बहादुर सिंह, फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। श्रीकांत पांच भाइयों में सबसे छोटा था। अजगैन कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव कई दिन पुराना होने से अभी कुछ भी बता पाना संभव नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

फोटो-27- श्रीकांत उर्फ जंगली (फाइल फोटो)

फोटो-27- श्रीकांत उर्फ जंगली (फाइल फोटो)

फोटो-27- श्रीकांत उर्फ जंगली (फाइल फोटो)

फोटो-27- श्रीकांत उर्फ जंगली (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed