UP Crime: 180 दिन में 50 इनामी बदमाश गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में 11 प्राथमिकी; 46 लाख की संपत्ति जब्त
Varanasi News: वाराणसी रेंज में 180 दिन में पुलिस ने 50 इनामी अपराधी पकड़े, गैंगस्टर एक्ट में 11 केस दर्ज कर 46 लाख से अधिक संपत्ति जब्त की। चंदौली में नया माफिया चिन्हित हुआ। पॉक्सो, गो-तस्करी व आबकारी मामलों में सैकड़ों एफआईआर दर्ज कर बड़ी संख्या में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
विस्तार
Varanasi Crime: 180 दिन में वाराणसी रेंज में पुलिस ने 50 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया, गैंगस्टर एक्ट में 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जबकि 46 लाख की संपत्ति जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चंदौली में नए आपराधिक माफिया के रूप में गोपाल सिंह निवासी बूढ़ेपुर थाना धानापुर को चिह्नित किया।
आरोपी पर सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूर्व में चिह्नित माफिया राकेश सिंह उर्फ डब्लू को गिरफ्तार किया गया। वहीं, माफिया शिव कुमार सोनकर उर्फ संजय के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा के तहत 22.38 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि कार्रवाई के दौरान प्रभावी पैरवी के चलते आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी सुभाष सोनकर को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई।
पुलिस ने की कार्रवाई
बताया कि जौनपुर में पहले से चिह्नित माफियाओं के खिलाफ भी तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। ये कार्रवाई 1 अक्तूबर 2025 से 15 मार्च 2026 तक की है। बताया कि चंदौली में 33, गाजीपुर में 14 और जौनपुर में 3 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गैंगस्टर एक्ट के तहत चंदौली में 8 मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें 19 अभियुक्त नामजद थे और 7 को गिरफ्तार किया गया।
दो मामलों में 46,85,866 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। गाजीपुर में 2 प्राथमिकी दर्ज हुई, जिनमें 10 अभियुक्तों में से 2 की गिरफ्तारी हुई। जौनपुर में 1 प्राथमिकी दर्ज हुई, जिसमें 12 आरोपी थे लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पॉक्सो एक्ट के तहत छह महीने में 166 मुकदमे दर्ज हुए। चंदौली में 57, गाजीपुर में 49 और जौनपुर में 60 मुकदमे हैं।
इन मामलों में कुल 238 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें हत्या के 2, बलात्कार के 15 और आईटी एक्ट के 3 आरोपी शामिल हैं। गो-तस्करी और गोकशी के मामलों में पुलिस ने 104 प्राथमिकी दर्ज कर 238 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 3 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 4 पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई, 3 हिस्ट्रीशीटर खोली गई। आबकारी अधिनियम के तहत छह माह में 393 प्राथमिकी दर्ज की गई। 616 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।