सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Harmony forged colours and colours Holi celebrated with flowers clubs and social organisations gathered

Holi Milan: अबीर-गुलाल और रंगों से जोड़े सौहार्द के तार, फूलों से खेली होली; क्लबों-सामाजिक संस्थाओं का जुटान

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 11 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: होली मिलन के अवसर पर वाराणसी में क्लबों और सामाजिक संस्थाओं में विभिन्न आयोजन हुए। सदस्यों ने फूलों की होली खेली। इसके बाद अबीर लगाकर एक-दूसरे के गले भी मिला गया।

Harmony forged colours and colours Holi celebrated with flowers clubs and social organisations gathered
रथयात्रा स्थित एक होटल में इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्ण मंजरी द्वारा होली मिलन समारोह में ग्रामीण म
विज्ञापन

विस्तार

काशी में होली का उत्साह शहर भर में दिखाई दिया। अबीर-गुलाल और फूलों की पंखुड़ियों से एक दूसरे के चेहरे रंगे और सौहार्द के रिश्ते मजबूत हुए। विभिन्न क्लबों और संस्थाओं ने होली मिलन समारोह, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से त्योहार की धूम बढ़ाई। 

Trending Videos


रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नार्थ ने अखरी बाईपास के पास रोटेरियन सुभाषचंद्र जैन के बगीचे में होली मिलन उत्सव आयोजित किया। मंडलाध्यक्ष दिनेश गर्ग और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी पीयूष अग्रवाल के नेतृत्व में राधा-कृष्ण की फूलों की होली मुख्य आकर्षण रही। उपस्थित सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और वर्ल्ड कप मैच का आनंद भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुटुम्ब प्रबोधन काशी प्रांत ने हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय, दुर्गाकुंड में होली मनाई। मुख्य अतिथि कैलाश मठ के महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरि महाराज ने कहा कि होली सामाजिक असहमति और अश्पृश्यता को समाप्त करने का त्योहार है। वहीं, एनई रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से होली मिलन समारोह में डीअरएम आशीष जैन माैजूद रहे।

बिल्डर्स और कंट्रैक्टर्स ने मनाया होली मिलन समारोह: वाराणसी बिल्डर्स एंड कंट्रैक्टर्स के ओर से मंगलवार को तेलियाबाग स्थित एक रेस्तरां में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शंकर यादव ने एसोसिएशन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। एसोसिएशन के महामंत्री संतोष राय ने कंट्रैक्टर्स के हितों की रक्षा के लिए एसोसिएशन की प्रतिबद्धता दोहराई और संस्था में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। 

फेरी पटरी ठेला वालों ने खेली फूलों की होली
वाराणसी। राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ की ओर से मंगलवार को कबीर नगर पार्क में होली मिलन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि होली का यह त्योहार हमें समाज में सभी वर्गों के लोगों के साथ मिलजुलकर रहने और खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है। मुख्य अतिथि की मौजूदगी में फूलों की होली खेली गई। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ संस्थापक जवाहर लाल की जयंती पर सभी अतिथियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष हरिशंकर सिन्हा ने की। 

क्रेडाई पूर्वांचल के होली मिलन में हुई फूलों और गुलाल की बारिश
पूर्वांचल रियल इस्टेट एसोसिएशन (क्रेडाई पूर्वांचल) की ओर से मंगलवार को बनारस क्लब में होली मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम में वाराणसी समेत पूर्वांचल के डेवलपर्स, बिल्डर्स और रियल एस्टेट पेशेवरों ने सपरिवार शिरकत की। पारंपरिक गीतों, ढोल की थाप और फूलों व गुलाल की होली के बीच सभी ने एक-दूसरे को गले लगकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। 

कार्यक्रम की शुरुआत क्रेडाई के पदाधिकारियों ने फूलों की होली खेलकर की। क्रेडाई पूर्वांचल के अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि होली प्रेम और एकता का प्रतीक है। यह मिलन समारोह सदस्यों के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करता है। महासचिव प्रशांत केजरीवाल ने कहा कि यह उत्सव समाज में सकारात्मकता फैलाने का माध्यम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed