{"_id":"5a6e24c04f1c1ba3268b7099","slug":"additional-principal-secretary-fake-mail-received-bsa-office-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः अपर प्रमुख सचिव के फर्जी मेल से मचा हड़कंप, मेल में थे यह आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः अपर प्रमुख सचिव के फर्जी मेल से मचा हड़कंप, मेल में थे यह आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शासन के नाम पर आए दो फर्जी मेल से बनारस बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हड़कंप मच गया है। अपर प्रमुख सचिव की फर्जी मेल से किसी ने बीएसए वाराणसी को मेल कर एडी बेसिक का चार्ज लेने का आदेश दे दिया। उस आदेश पर अमल भी हो गया।
छह दिन बाद फिर से इसी मेल से चार खंड शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश हुआ। इस आदेश पर अपर मुख्य सचिव राज प्रताप सिंह का हस्ताक्षर था और इसी हस्ताक्षर से इतनी बड़ी गड़बड़ी का पर्दाफाश हुआ।
लखनऊ में तहकीकात की तो पता चला कि अपर मुख्य सचिव की ओर से दिए गए ये दोनों ही आदेश फर्जी हैं। शासन के विशेष सचिव देव प्रताप सिंह ने दोनों आदेशों को फर्जी बताया है और इसकी जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन
बता दें कि 19 जनवरी 2018 को अपर मुख्य सचिव राज प्रताप सिंह का जिलाधिकारी वाराणसी को संबोधित आदेश बीएसए वाराणसी बृज भूषण चौधरी को मिला।
इसमें सहायक निदेशक वाराणसी विजय शंकर मिश्रा को हटाकर बीएसए बृज भूषण चौधरी को चार्ज सौंपने का आदेश था। 22 जनवरी को बीएसए बीबी चौधरी ने एडी बेसिक का चार्ज ले लिया।

छानबीन शुरू
demo pic
इसके बाद 25 जनवरी को एक बार फिर से अपर मुख्य सचिव का जिलाधिकारी के नाम से संबोधित पत्र बीएसए को प्राप्त हुआ जिसमें चार खंड शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण करने का आदेश था। खास बात ये कि ये दोनों ही आदेश बीएसए के ई-मेल पर सीधे आए।
इस मामले से बनारस से लेकर लखनऊ में हड़कंप मचा हुआ है। मेल किसने और क्यों भेजा, इसकी छानबीन शुरू हो गई है। बीएसए बीबी चौधरी ने बताया कि जब पहला आदेश उन्हें एडी बेसिक का चार्ज लेने का मिला था, उस पर अपर मुख्य सचिव के हस्ताक्षर थे।
इसे देखकर ही कुछ अंदेशा हुआ था लेकिन जब एबीएसए के स्थानांतरण के आदेश पर अपर मुख्य सचिव का हस्ताक्षर देखा तो पूरा यकीन हो गया कि कुछ गड़बड़ जरूर है। अमूमन स्थानांतरण के आदेश पर अपर मुख्य सचिव का हस्ताक्षर नहीं होता।
इसका पता लगाने के वे खुद शनिवार को लखनऊ गए। वहां जाने पर पता चला कि शासन ने ऐसे कोई भी आदेश दिए ही नहीं हैं। ये दोनों आदेश acsupedu@gmail.com मेल एड्रेस से आए हैं। सोमवार को बीएसए की ओर से इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।