सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Breast cancer Block-wise list women being prepared health department to conduct tests campaign

ब्रेस्ट कैंसर: ब्लॉकवार तैयार हो रही महिलाओं की सूची, स्वास्थ्य विभाग कराएगा जांच; दो महीने तक चला अभियान

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 11 Mar 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी के ग्रामीणा इलाकों में ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग का अभियान दो महीने तक चलाया गया था। इसमें 45 हजार महिलाओं का परीक्षण किया गया था। इस गंभीर बीमारी के खिलाफ जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया।

Breast cancer Block-wise list women being prepared health department to conduct tests campaign
ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करने और समय से बीमारी की पहचान कराने के उद्देश्य से करीब दो महीने तक चलाए गए अभियान में 45 हजार महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई। 

Trending Videos


इसमें 800 महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण मिले हैं। इनमें 20 साल से 60 साल तक की महिलाएं शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में आईटीबी फाउंडेशन ने महिलाओं की स्क्रीनिंग की। अब लक्षण मिलने वाली महिलाओं की ब्लॉकवार सूची तैयार कराई जा रही है। इनकी आगे की जांच और इलाज भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन के निर्देश पर ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग का अभियान जिले में 14 जनवरी को शुरू हुआ। इसके लिए 20 एंबुलेंस से 20 अलग-अलग जगहों पर स्क्रीनिंग की गई। अब तक ग्रामीण इलाकों में 45 हजार महिलाओं की स्क्रीनिंग एआई बेस्ड नो टच नो सी प्रोसेस पर कराई गई। फाउंडेशन की ओर से कराई जा रही स्क्रीनिंग की मॉनीटरिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिप्टी सीएमओ डॉ. वाईबी पाठक को जिम्मेदारी दी गई है।

अलग-अलग चरणों में चलने वाले अभियान के पहले चरण में 45 हजार महिलाओं की स्क्रीनिंग पूरी हो गई है। फाउंडेशन की ओर से स्क्रीनिंग अभियान में लगे पीयूष यादव ने बताया कि करीब 800 महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण मिले हैं। सभी की सूची तैयार कर सीएमओ कार्यालय को दी जाएगी। स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की मदद से सभी की आगे की जांच और इलाज की प्रक्रिया होगी। अधिक से अधिक महिलाओं को जागरूक करना ही अभियान का उद्देश्य है।

जिला प्रशासन के निर्देशन में यह अभियान आईटीबी फाउंडेशन ने चलाया। अब आगे की प्रक्रिया उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पूरी कराई जाएगी। - डॉ. वाईबी पाठक, डिप्टी सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed